डेढ़ बीघा जमीन को ले प्राणलेवा हमले में के किसान घायल
नवादा | जिले में सिरदला थाना क्षेत्र के चौबे गांव में रविवार को एक परिवार पर आफत बनकर टूटी। डेढ़ बीघा जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जब दिनेश सिंह पर 10 से 15 हथियारबंद पडिया गांव के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। घटना इतनी दर्दनाक थी कि ग्रामीणों के मुताबिक दिनेश सिंह की चीखें पूरे टोले में गूंज उठीं।
जमशेदपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर हत्या का शक, घर से लापता
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती में एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मनीषा कौर के रूप में हुई है।
बिहार: जिंदा पत्नी को मृत बताकर रचाई दूसरी शादी, बेवफा पति पर DM ने लिया संज्ञान
जिले में फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने का एक नया मामला धनरूआ प्रखंड में सामने आया है। भखरी थाना के मुस्तफापुर ग्राम निवासी शिवरंजन कुमार ने जीवित पत्नी निशा देवी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर दूसरी शादी कर ली। वर्तमान में बेगूसराय के वार्ड आठ केशावे में रह रही निशा देवी ने आरटीआई के तहत अपने मृत्यु प्रमाणपत्र के बारे में जानकारी मांगी थी।
हजारीबाग: नीलांबर इनक्लेव में बड़ी चोरी, 3 मिनट में फ्लैट का ताला तोड़कर 15 लाख लेकर फरार हुए चोर
हजारीबाग शहर के पॉश इलाके कोर्रा थाना क्षेत्र में स्थित नीलांबर इनक्लेव अपार्टमेंट में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने अपार्टमेंट के पांचवें तल पर स्थित एक फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपए नकद चुरा लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
नामकुम रेलवे क्रॉसिंग के पास खलासी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रांची के नामकुम में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान हदीस अंसारी रूप में की गई है जो कि पलामू जिले के तरहसी का निवासी था। बताया जा रहा है कि हदीस अंसारी रांची में रहकर श्री साईं बस में खलासी का काम करता था।
रांची से अगवा छात्रा बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
राजधानी के व्यस्तम इलाका सिरमटोली चौक से बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया। ई रिक्शा से स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने के क्रम में अपराधियों ने सिरमटोली चौक के समीप फायरिंग भी की। सरेराह हुई इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने काफी सक्रियता दिखायी।
पुत्र ने की पिता की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को लिया हिरासत में
गुमला के रुद्रपुर गांव में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां जिले के जारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुरुवा मुंडा के रूप में की गई है।
रांची में स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, सिरमटोली ओवरब्रिज के पास उठाया, फायरिंग कर कुजू में छोड़कर फरार
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिरमटोली फ्लाईओवर के पास बिशप वेस्ट कॉट स्कूल जा रही 5वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया।
जामताड़ा: डेम घाट पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
जिले के पंजानिया पंचायत के बिरगांव श्यामपुर स्थित डेम घाट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ मछुआरों ने पानी में एक युवक का बहता हुआ शव देखा। यह घटना श्यामपुर के पीछे स्थित डेम घाट पर हुई, जहां अक्सर डेम का पानी आसपास के मैदानों तक फैल जाता है।
बोकारो: छात्रा से अश्लील हरकत पर भड़के ग्रामीण, शिक्षक की जमकर पिटाई
गोमिया प्रखंड क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के द्वारा गुरु-शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ गलत नीयत से छूने का आरोप लगाया गया है।