जमशेदपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर हत्या का शक, घर से लापता

News Saga Desk

जमशेदपुर।  जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती में एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मनीषा कौर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मनीषा ने करीब नौ वर्ष पूर्व सागर नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मनीषा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से मृतका का पति सागर लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिला रही है। 


Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More