बोकारो में रांची के दो बिल्डरों से 50 लाख की लूट, वर्दी में आए अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
रांची के दो बिल्डर, अभय सिंह और जय सिंह, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लूटपाट का शिकार हो गए। यह घटना बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अलकुशा मोड़ के पास हुई। दोनों बिल्डर कार से रांची से सिंदरी (धनबाद) जा रहे थे, जहाँ उन्हें अपने एक मित्र को पैसे देने थे।
दिल्ली में IPS अधिकारी से सरेआम लूटपाट: नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हुए बदमाश
अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी फ्लाइओवर पर झारखंड कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी से दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है।
यौन शोषण के आरोपों में घिरे ट्रेनी डीएसपी सस्पेंड, हेमंत सरकार ने गृह विभाग के जरिए जारी किया आदेश
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के आरोपित लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय डीआईजी रांची के कार्यालय में होगा।
ICU में मर्डर से मचा हड़कंप, पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव, राजद-कांग्रेस ने सरकार को घेरा
बिहार की राजधानी पटना में आये दिन अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। इस बार अपराधियों ने अस्पताल के अंदर आईसीयू में घुसकर एक मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस हत्या को लेकर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है।
हजारीबाग: पुल के नीचे मिला पूर्व सैनिक का शव, संदिग्ध हालात में मौत पर परिजनों ने विशेष मेडिकल बोर्ड से जांच की मांग की
हजारीबाग के डंडई कला गांव में एक पूर्व सैनिक का शव पुल के नीचे पानी में मिला। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई। उनकी मोटरसाइकिल भी पानी में पड़ी मिली।
पहले पत्नी को खिलाई रोटी, फिर सीने से लगाकर गला रेतकर कर दी हत्या
जमशेदपुर के एमजीएम थानांतर्गत धरमबांधा नाले में दोनों पैर रस्सी से बंधी युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त 20 वर्षीय जयराम मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी बालीगुमा के खिखड़ीगुट्टू का रहने वाला है और मृतका का पति है।
गिरिडीह में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, चचेरे भाई ने की हत्या, झाड़ियों में फेंका सिर्फ धड़
गिरिडीह में मंगलवार को एक सिर कटी लाश मिली है। घटना गावां थाना क्षेत्र की है। शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो पाया है। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसी की निशानदेही पर युवक की लाश बरामद की गई।
पोस्ट ऑफिस में तैनात महिला ब्रांच पोस्टमास्टर का शव फंदे से लटकता मिला, इलाके में सनसनी
पलामू जिले के लेस्लीगंज में एक ब्रांच पोस्टर का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। जिनकी पहचान 20 वर्षीय मधु कुमारी के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली थीं। मंगलवार को मकान मालिक की बेटी नीलम ने मधु को आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलकर देखा।
नामकुम बिजली कार्यालय पर हथियारबंद अपराधियों का हमला, कर्मचारियों को 3 घंटे बंधक बनाकर दी जान से मारने की धमकी
रांची में अपराधियों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार 14 जुलाई की देर रात हथियारबंद करीब 25 अपराधियों ने नामकुम स्थित ग्रिड सब स्टेशन (GSS) और ट्रांसमिशन सेंट्रल स्टोर को अपना निशाना बनाया।
साहिबगंज में कुएं से बरामद हुआ युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
साहिबगंज के जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से सोमवार की सुबह महादेव गंज श्रीराम चौकी तुरी टोला में एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए निकले हुए थे।