नामकुम बिजली कार्यालय पर हथियारबंद अपराधियों का हमला, कर्मचारियों को 3 घंटे बंधक बनाकर दी जान से मारने की धमकी

News Saga Desk

रांची। रांची में अपराधियों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार 14 जुलाई की देर रात हथियारबंद करीब 25 अपराधियों ने नामकुम स्थित ग्रिड सब स्टेशन (GSS) और ट्रांसमिशन सेंट्रल स्टोर को अपना निशाना बनाया। रात करीब 10:30 बजे हथियारों से लैस 25 अपराधियों ने वहां तैनात ऑपरेशनल स्टाफ और होमगार्ड जवानों को तीन घंटों तक बंधक बना लिया। इस दौरान अपराधियों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनकर उन्हें बंद कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्टोर और GSS के ताले काट डाले और कॉपर मटेरियल, रिले जैसे कीमती सामान चुराने की कोशिश की। हालांकि यह जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कितने सामान की चोरी हुई, लेकिन उनके इरादे साफ थे।

इसके बाद करीब रात 1:30 बजे, जब अपराधी अपनी योजना में नाकाम हो गए, तो उन्होंने सभी कर्मचारियों के मोबाइल वापस किए और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। कंट्रोल रूम के स्टाफ के अनुसार, वे जाते-जाते यह कह गए कि अगर किसी ने पुलिस या अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया, तो वे फिर लौटकर आएंगे। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है और जांच जारी है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More