कोडरमा घाटी में 80 लाख की सोना लूट का खुलासा: पुलिस ने दबोचे 5 आरोपी
कोडरमा के घाटी में 15 जून को हुई 80 लाख रुपये की सोने की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोडरमा पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लगभग 70 लाख रुपये मूल्य का लूटा गया सोना बरामद कर लिया गया है।
सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
सीबीआई की टीम ने गिरिडीह मे बडी कार्रवाई की। गिरिडीह बैंक ऑफ़ इंडिया के पचम्बा कल्याणडीह शाखा के ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक सह वरीय शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है ।
गिरिडीह में पेड़ से लटका मिला युवक, एक दिन से था लापता
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छंछदों मैदान में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरगद के पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार पंडित (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नावासार गांव के रहने वाले थे।
आम तोड़ने को लेकर विवाद में दो सगे भाइयों में झगड़ा, छोटे भाई की पीट-पीटकर मौत
जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र स्थित पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना अंतर्गत बनकुंचिया गांव में आम तोड़ने को लेकर 2 सगे भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई की मौत हो गयी है।
बिहार के लखीसराय में मुखिया और पैक्स सदस्य की गोली मारकर हत्या
बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीपुर रामंचन्द्ररपुर गांव में मंगलवार देर रात अपराधियों ने मुखिया और पैक्स सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया।
देवघर में बाइक सवार अपराधियों ने CSP संचालक से लूटे लाखों, पुलिस जांच में जुटी
देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र स्थित तिरुपडीहा गांव में आज मंगलवार 17 जून को CSP संचालक से लाखों रुपए की लूट हुई। इस घटना को बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, घर से रुपए लेकर CSP संचालक दिनेश यादव CSP केंद्र जमा कराने जा रहे थे।
NEET में कम नंबर आने से छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में परिजनों के लिए लिखा भावुक संदेश
नीट 2025 का रिजल्ट आने के बाद बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गया जिले के रहने वाले 17 वर्षीय आर्यन राज उर्फ किटू ने कम अंक आने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। वह पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था।
जगन्नाथपुर सेक्टर-2 में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 5 सदस्य लाठी-डंडे और फरसे से घायल
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2, साइड-5 में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में प्रभुनाथ सिंह और उनकी बेटी को चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी मीना देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनका हाथ भी टूट गया है।
कुएं से लोटा निकालने के प्रयास में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, दम घुटने की आशंका
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सहीआरा गांव में सोमवार को एक मर्मांतक हादसा सामने आया, जिसमें बाप और बेटे की कुएं में दम घुटने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना तब घटी जब बेटे ने एक सूखे कुएं में गिरा लोटा निकालने की कोशिश की।
अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में दो गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, किशोरी के साथ गलत काम करने के बाद उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है।
घटना को लेकर मोतिहारी नगर थाना के एक मुहल्ला निवासी किशोरी की पिता ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है।इसमें बंजरिया थाना क्षेत्र के सिघिया सागर निवासी ओजैर आलम, सोहैल आलम सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है।