देवघर में बाइक सवार अपराधियों ने CSP संचालक से लूटे लाखों, पुलिस जांच में जुटी

News Saga Desk

देवघर।  देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र स्थित तिरुपडीहा गांव में आज मंगलवार 17 जून को CSP संचालक से लाखों रुपए की लूट हुई। इस घटना को बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, घर से रुपए लेकर CSP संचालक दिनेश यादव CSP केंद्र जमा कराने जा रहे थे। उस समय बाइक सवार दो अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। ऐसे में अपराधियों ने दिनेश से लाखों रुपए लूट लिए। सारवां थाना पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अपराधियों की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। 


Read More News

Read More