लातेहार में महिला की गोली मारकर हत्या
सदर थाना क्षेत्र के परसही गांव स्थित भगनटोला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (30) के रूप में हुई है। सुलेखा देवी सदर थाना क्षेत्र के गौरीखाड़ की रहने वाली थी। भगनटोला में उसका मायका था। महिला का पति सत्येंद्र उरांव नक्सली है।
जमशेदपुर में युवक की लाश मिलने से सनसनी, दोस्तों से एक सप्ताह पहले हुआ था झगड़ा
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सोमेन दत्ता के रूप में हुई है, जो बागुनहातु रोड नंबर 5 का निवासी था। उसका शव पास की रोड नंबर 6 के पास संदिग्ध हालात में पाया गया।
सीवान में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, एक गभीर रूप से घायल
बिहार के सीवान जिले में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव के समीप एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल बढ़ेया, धनौती ओपी थाना क्षेत्र निवासी तैयब हुसैन का पुत्र अमजद अली बताया जा रहा है।
लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना प्रेम जाल में फांसा, आत्महत्या की धमकी दे सवा लाख ठगने वाला गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, लड़की के नाम की इंस्टाग्राम आईडी बना कर दोस्ती कर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने लड़की बन दोस्ती की तथा गंभीर बीमारी का बहाना, चैटिंग को वायरल करने व आत्महत्या की धमकी देकर सवा लाख से ज्यादा की राशि ठग ली। मामले में साइबर थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।
फर्जी शादी कर रुपए ठगने का खुलासा, यूपी की लुटेरी दुल्हन व पति गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, जिले के डूंगला थाना पुलिस ने धोखे से फर्जी शादी कर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी की निवासी लुटेरी दुल्हन व उसके पति को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दुल्हन को दिए दो लाख रुपए में से पुलिस ने 20 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। फर्जी शादी करा रुपए लेने वाले दलाल को पुलिस ने नामजद कर लिया है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है।
ऑपरेशन ‘घोस्ट सिम’ में एक और मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अब तक 11 गिरफ्तार
गुवाहाटी, ऑपरेशन ‘घोस्ट सिम’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) असम ने एसटीएफ थाना केस नंबर 02/2025 में एक और मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात को एसटीएफ असम और धुबड़ी जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मोस्तफा रहमान (29) को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा प्रदान की गई इनपुट के आधार पर की गई।
रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करते बाप-बटे को रंगेहाथ गिरफ्तार किया
रांची पुलिस को नशा विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों को ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
नशेडी पिता ने कर दी अपनी ही बेटी की हत्या, जानें कहाँ का है मामला
रोहतास के बिक्रमगंज में नशे में धुत एक पिता राम भज्जू पासवान ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद से वह फरार है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
बिहार में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी ताबड़तोड़ गोली
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात के बाद अपराधी युवकों की बाइक, मोबाइल, सोने की चेन और ब्रेसलेट भी लूटकर फरार हो गए।
रांची की महिला से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी, केंद्रीय एजेंसी का अफसर बता किया डिजिटल अरेस्ट
राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुबई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने एक महिला को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बनकर पहले डिजिटल अरेस्ट किया और फिर उनसे 1.39 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने तेलंगाना और मिजोरन से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।