सीवान में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, एक गभीर रूप से घायल

News Saga Desk

सीवान। बिहार के सीवान जिले में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव के समीप एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल बढ़ेया, धनौती ओपी थाना क्षेत्र निवासी तैयब हुसैन का पुत्र अमजद अली बताया जा रहा है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अमजद अली को सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।


दरअसल अमजद अली अपनी बेटी को कोचिंग सेंटर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तीन मोहानी के पास पहुंचे, उसी दौरान बाइक सवार एक अपराधी ने पीछे से फायरिंग कर दी। घायल ने कहा कि पहली गोली मेरे बाएं हाथ में लगी। मैं कुछ समझता कि दूसरी गोली चल गई वो भी हाथ में ही लगी। उसने आगे बताया कि अपराधियों ने जब पिस्तौल से सिर पर वार किया तो वे लड़खड़ाकर एक खेत में जा गिरे। जैसे तैसे पास के एक घर में जाकर उन्होंने खुद को छिपाया जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

हमले की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी दुश्मनी या आपराधिक रंजिश का भी हो सकता है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल की जांच की। घायल का बयान दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अब अमजद अली की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि गोली शरीर के बाहरी हिस्से में लगी है, जिससे ज्यादा हताहत नहीं हुई।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More