श्राद्ध क्रम में गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ लाखों पर किया हाथ साफ
श्राद्ध कर्म में शामिल होने ओडिशा गये जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम्स के कोच मनोज बाग के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, चोरों ने जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित वर्कर्स फ्लैट के एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है।
सिमडेगा : जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसलोया पंचायत के जताटांड़ पहाड़ टोली के समीप घने जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल
जिले में काशीचक थाने की पुलिस पर शुक्रवार को ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने ईट पत्थरों से हमला कर दिया ।जिसमें एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए ।
बिहार में युवकी की चाकू से हत्या कर जलाया गया शव, दोस्त पर शक
बिहार की राजधानी पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 27 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उस पर चाकू से कई वार किए गए, फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना एसके पुरी इलाके के एक किराए के मकान में हुई, जहां युवती अकेली रहती थी।
बोकारो में झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, विधायक जयराम महतो पहुंचे मौके पर
बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ऊपरघाट के बारीडीह जंगल इलाके की है, जहां 3 अज्ञात युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान हजारीबाग के सिरई, विष्णुगढ़ निवासी हेमलाल पंडित (42 वर्ष) के रूप में हुई है।
लिव-इन में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, महिला के पति ने दोनों पर किया टांगी से हमला; युवक की हुई मौत
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित कुलुपटंगा में राधास्वामी सत्संग गेट के समीप बीती रात लिव इन रिलेशन में रह रहे शादीशुदा प्रेमी जोड़े पर महिला के पति राजेंद्र मार्डी ने सोए अवस्था में टांगी से जानलेवा हमला कर दिया।
बिहार में चाची से एकतरफा प्यार में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, शव खेत में फेंका
बिहार के बेगूसराय जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही चचेरी चाची से एकतरफा प्यार के चलते अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया। घटना 11 मई की है।
CCL के सेफ्टी ऑफिसर 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, CBI की कार्रवाई
सीबीआई की टीम ने बुधवार को रामगढ़ स्थित सीसीएल के सिरका कोलियरी में छापेमारी की। सीबीआई ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए सीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया है। कोलियरी के जगदीश तांती के कर्मचारी ने सीबीआई को लिखित शिकायत की थी।
रांची के हरमू नदी के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्या नगर हरमू नदी के पास से एक अज्ञात शव हुआ बरामद, तीन चार दिन पुराना शव है।
मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, तालाब के मालिक पर पिटाई का आरोप
देवघर में एक मछुआरे की हत्या कर दी गई। मामला कुंडा थाना क्षेत्र के सातर गांव का है। मृतक की पहचान संजय कापरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय तालाब में मछली पकड़ रहा था।