मछुआरे की पीट-पीटकर हत्या, तालाब के मालिक पर पिटाई का आरोप

News Saga Desk

देवघर। देवघर में एक मछुआरे की हत्या कर दी गई। मामला कुंडा थाना क्षेत्र के सातर गांव का है। मृतक की पहचान संजय कापरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय तालाब में मछली पकड़ रहा था। तभी तालाब के मालिक मनु राउत ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय को खूब पीटा, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। संजय के ससुर ने बताया कि वह अपने ससुराल में रहता था। हाल ही में उन्हें गांव में एक जमीन का टुकड़ा मिला था। मनु राउत इसी जमीन को अपने नाम करना चाहता था। उन्होंने मछली चोरी का झूठा आरोप लगाकर संजय को मारा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


Read More News

Read More