ऑनलाइन गेमिंग में हार गया 9 लाख रुपये, भरपाई के लिए उठाया ऐसा कदम की जाना पड़ा जेल
ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद एक युवक चोरी करने पर उतर गया। मामला बोकारो स्टील सिटी का है। दरअसल ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में एक युवक 9 लाख रुपया हार गया था। इसके बाद युवक ने चोरी करने लगा। लड़का बोकारो के सेक्टर 1 में रहता है।
ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में 2 करोड़ के कर्ज में डूबा युवक, फिर उठाया खौफनाक कदम
बिहार के बांका जिले में ऑनलाइन गेमिंग ने एक युवक की जान ले ली। दरअसल यहां एक युवक ने गेम में करोड़पति बनने के सपने देखे, लेकिन भारी कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर ली। घटना बांका शहर के विजयनगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुशांत के रूप में हुई है।
पटना में शराब तस्करों का आतंक, दारोगा का सिर फोड़ा; पुलिस कर रही आरोपियों की तलाशी
बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि अपराधी पुलिस को भी अपने हमलों का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में जब खुद पुलिस पर हमला हो, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। ताजा मामला पटना के कुम्हरार इलाके का है, जहां शराब तस्करों ने एक प्रशिक्षु दारोगा पर जानलेवा हमला किया है।
बोकारो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब में रखी ATM कार्ड से हुई पहचान
बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह शव डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास ओवर ब्रिज के समीप देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोमिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
शेयर मार्केट का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सका युवक, 16 लाख गंवाने के बाद कर ली आत्याहत्या
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक 28 वर्षीय युवक, राजेंद्र कोल्हे, ने शेयर बाजार में 16 लाख रुपये का नुकसान झेलने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार को सतपुर के पास पिंपलगांव बहुला गांव में हुई। राजेंद्र, जो चांदवड़ तालुका के निवासी थे, ने महाशिवरात्रि के अवसर पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद खुद को आग लगा ली,
मुख्यमंत्री फडणवीस को पाकिस्तानी फोन से मिली हमले की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पाकिस्तानी फोन से उन पर हमला किए जाने और मुख्यमंत्री सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वरली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके धमकी देने वाले की छानबीन की जा रही है। मुंबई पुलिस ने समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है।
10 साल के बच्चे ने एक साल की बहन की ईंटों से मार कर की हत्या, जानिए क्या है कारण
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल के बच्चे ने अपनी एक साल की बहन की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था। घटना एक गांव के घर में हुई।
पत्थर लेने जा रहे हाइवा में अपराधियों ने लगाई आग
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह इलाके में अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। हाइवा माइंस में पत्थर लेने के लिए जा रहा था। बाइक सवार तीनअपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना का कारण स्पष्ट करने में जुटी हुई है।
बेर खिलाने का लालच देकर बालिका से कुकर्म, दुष्कर्मी गिरफ्तार
नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले बाघा उर्फ विकास राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 फरवरी को हुई इस घटना की जानकारी परिवार ने 24 फरवरी को पुलिस को दी। पीड़ित नाबालिक को आरोपी ने बेर का लालच देकर घर से दूर ले जाकर पोखर के पास सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने चार हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब किया नष्ट
जिले के सुगौली थाना पुलिस व एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त कारवाई करते हुए अवैध शराब विनिर्माण के लिए बदनाम सुगौली के मेहवा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया।