बेर खिलाने का लालच देकर बालिका से कुकर्म, दुष्कर्मी गिरफ्तार

News Saga Desk

नवादा। नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले बाघा उर्फ विकास राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 फरवरी को हुई इस घटना की जानकारी परिवार ने 24 फरवरी को पुलिस को दी। पीड़ित नाबालिक को आरोपी ने बेर का लालच देकर घर से दूर ले जाकर पोखर के पास सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था।एसपी अभिनव धीमन के आदेश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाघा राजवंशी उर्फ विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग और आरोपी दोनों का मेडिकल जांच भी कराया है और आगे की जांच की जा रही है।

नाबालिक द्वारा परिवार को घटना की जानकारी देने के बाद, परिवार ने थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को ही नवादा के अस्पताल में दोनों का मेडिकल जांच कराया गया है और आगे की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है।

नाबालिक ने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी गुनाहों को कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली । आगे की जांच की जा रही है। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ की देखरेख में घटनास्थल पर जांच की गई और फोरेंसिक टीम बुलाकर सबूत इकट्ठा कि


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More