नशेड़ी भाई ने बहन की पत्थर से कूचकर की हत्या, मां को भी किया अधमरा
देवघर जिले के बुढैई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को एक सनकी भाई ने पत्थर से कूचकर अपनी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 17 वर्षीय आमना खातून के रूप में हुई है। साथ ही उसने अपनी 62 वर्षीय मां मशीदन खातून को भी बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
कोटवा के फतुआ में किशोरी की धारदार हथियार से किया घायल
पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा पंचायत अंतर्गत फतुआ गांव में 11 वर्षीय किशोरी की उसके घर में ही बुरी तरह से धारदार हथियार से काटकर गंभीर रूप से जख्मी
फोरलेन टोल प्लाजा के पास फायरिंग करने वाले शूटर गिरफ्तार
पुलिस ने एनएच 39 फोरलेन सड़क निर्माण के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के चुकरू स्थित टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में इस्तेमाल
बाइक से ओवरटेक कर टीचर के सिर में मारी गोली, दरभंगा में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का मर्डर
बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां फिल्मी स्टाइल में एक टीचर की हत्या को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बदमाशों ने पहले एक टीचर को ओवरटेक किया, फिर उनके सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
BIT मेसरा में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव, BCA का था स्टूडेंट
पटना के बीआईटी के हॉस्टल में एक छात्र की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है।
ट्रैक्टर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली दूसरे ने किया समर्पण
झांसी। जिले में स्वाट टीम व सकरार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात सकरार थाना क्षेत्र के जंगलों में शातिर ट्रैक्टर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा में चली गोलियों में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे ने पुलिस टीम के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने इनके पास से दो ट्रैक्टर ट्राली, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
छोटा राजन गिरोह का गैंगस्टर डीके राव होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के जुर्म में गिरफ्तार
कुख्यात छोटा राजन गिरोह के गैंगस्टर डीके रावसहित सात आरोपितों को मुंबई पुलिस ने होटल व्यवसायी जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।
पटना में 18.42 लाख की ठगी
पटना में साइबर ठग, ठगी का ट्रेंड बदल कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पटना में ठगों ने दो लोगों को होटलों का रेटिंग देने के नाम पर झांसे में लेकर 9 लाख की ठगी कर ली। वहीं, PNG गैस का बिल पेमेंट करने का झांसा देकर दो लोगों से 18.42 लाख की ठगी की गई है। पटना साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची में बदमाशों ने पंचायत मुखिया को मारी गोली, घायल
नामकुम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गुरुवार को एक पंचायत मुखिया को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुखिया को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने नामकुम के हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को अरविंद टेक्सटाइल के पास गोली मारकर फरार हो गए।
शराब के नशे में मजदूर ने की अपने साथी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या
हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोरखी गांव में एक युवक द्वारा शराब के नशे में कमरे में साथ रहने वाले व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान बिहार के मोतीहारी जिले के गांव कपूर पकरी निवासी 40 वर्षीय श्री भगवान के