एकतरफा प्यार में परेशान युवक ने की आत्महत्या, रांची के इस इलाके की है घटना
राजधानी रांची के अंगड़ा प्रखंड के चिलदाग में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ऋत्विक महतो के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। मृतक ने अपने घर में ही फांसी लागाकर आत्महत्या की है।
सनकी युवक ने दुकानदार को मारा चाकू, आरोपित हिरासत में
रामगढ़ शहर में एक सनकी युवक ने गुरुद्वारा रोड में एक दुकानदार को चाकू मार दी। मंगलवार की रात इस वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी युवक विशाल शरण फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस में घायल दुकानदार राहुल कुमार को तत्काल इलाज के लिए रांची रोड स्थित पोलीडॉग अस्पताल में भर्ती कराया।
1.50 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार BDO, अकाउंटेंट भी पकड़ा गया
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अररिया जिले के रानीगंज बीडीओ रीतम चौहान को 1.50 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बीडीओ के साथ उनके अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को भी पकड़ा गया है।
रांची के सदर अस्पताल में नवजात का अपहरण करते पकड़ाई महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने आरोपी 50 वर्षीय सुल्ताना खातून को मंगलवार को जेल भेज दिया। वह कांटाटोली के कुरैशी मोहल्ला, सुल्तान लेन की रहने वाली है।
प्रेमिका की शादी तय होने पर नाराज हुआ प्रेमी, पिता की गोली मारकर की हत्या; थाने में किया सरेंडर
बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजान देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भभुआ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
डिलीवरी बॉय बन युवक ने मोबाइल दुकान में की चोरी, 55 लाख संपत्ति उड़ा ले गया
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पीपी कंपाउंड में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। आईमैजेस्टिक ट्रेडर्स नाम की दुकान से 20 लाख रुपये नकद और करीब 35 लाख रुपये का मोबाइल सामान चोरी हो गया है। कुल मिलाकर 55 लाख रुपये की चोरी हुई है।
पलामू में घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामार गांव के बोहला टोली में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान 50 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है।
श्राद्ध क्रम में गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ लाखों पर किया हाथ साफ
श्राद्ध कर्म में शामिल होने ओडिशा गये जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम्स के कोच मनोज बाग के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, चोरों ने जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित वर्कर्स फ्लैट के एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है।
सिमडेगा : जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसलोया पंचायत के जताटांड़ पहाड़ टोली के समीप घने जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल
जिले में काशीचक थाने की पुलिस पर शुक्रवार को ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने ईट पत्थरों से हमला कर दिया ।जिसमें एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए ।