ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म ‘होमबाउंड’ की बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत
भारत की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि ‘होमबाउंड’ शुक्रवार 26 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज़ हो गई। जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर इस फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। ऑस्कर रेस में भारत की 24 फिल्मों पर विचार किया गया था।
बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में गिरावट जारी
अक्षय कुमार की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ को रिलीज हुए पूरे 7 दिन हो चुके हैं। 19 सितंबर को दर्शकों के बीच आई इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
पहले दिन ही छा गई ‘दे कॉल हिम ओजी’, शानदार कलेक्शन से किया सबको हैरान
अभिनेता पवन कल्याण लंबे समय से अपनी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में थे। 25 जुलाई को जैसे ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, दर्शकों की भारी भीड़ टिकट खिड़कियों पर उमड़ पड़ी। क्राइम और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘मद्रासी’
एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की फिल्म ‘मद्रासी’ अब सिनेमाघरों से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। इस फिल्म में विद्युत ने अपने शानदार एक्शन सीक्वेंस और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा था। बॉक्स ऑफिस पर भी ‘मद्रासी’ ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपने शुरुआती हफ्तों में ही दर्शकों का दिल जीत लिया।
‘जटाधारा’ का नया गीत ‘सोल ऑफ जटाधारा’ रिलीज
जटाधारा | सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। इस बार वे महाकाव्यात्मक फिल्म ‘जटाधारा’ के साथ लौट रहे हैं। टीज़र, पोस्टर्स और 7 नवंबर 2025 की रिलीज़ डेट की घोषणा के बाद, दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ को मिला नया चेहरा, विक्रांत मैसी की हुई एंट्री
फिल्ममेकर करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म ‘दोस्ताना 2’ लंबे समय तक अटकी रहने के बाद अब दोबारा ट्रैक पर लौट आई है। शुरुआत में इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले थे और दोनों ने करीब 30-35 दिन तक शूटिंग भी की थी।
‘थामा’ का नया पोस्टर रिलीज, आयुष्मान-रश्मिका की पहली झलक वायरल
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में अब तक कई फिल्मों ने दर्शकों को रोमांच और डर का अनोखा अनुभव दिया है और अब इस फ्रैंचाइज की अगली कड़ी ‘थामा’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में रही है और अब इसके नए पोस्टर ने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है।
सनी सिंह की नई फिल्म ‘डेसिबल’ अनाउंस, डॉट निभाएंगी लीड रोल
बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह, जिन्हें पिछली बार संजय दत्त के साथ फिल्म ‘द भूतनी’ में देखा गया था, अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि ‘द भूतनी’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और असफल साबित हुई, लेकिन सनी सिंह के फैंस के लिए अब खुशखबरी है।
इस इंडियन स्टार ने जीते हैं सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार, कंगना-बिग बी सबको दी मात
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार में से एक हैं। ये अवॉर्ड हर साल इंडियन फिल्म कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से आयोजित किया जाता है। इस साल 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के आयोजन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।
कैटरीना कैफ ने किया खास ऐलान, जल्द बनने वाली हैं मां
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिंदगी में जल्द ही नई खुशियों का आगमन होने वाला है। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थीं। अब इन अफवाहों और रिपोर्ट्स के बीच खुद कैटरीना ने इस खास खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।