‘सरदार जी-3’ बीटीएस में नजर आईं हानिया आमिर
पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ फिलहाल वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सरदारजी-3’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस वजह से इस समय हर जगह इसकी चर्चा हो रही है।
‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
‘हाउसफुल-5’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। शुक्रवार 6 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। ‘हाउसफुल-5’ की तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस कमाई सामने आ गयी है। स्टार्स से सजी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ का बजट 250 करोड़ रुपये है।
यूट्यूब पर रिलीज़ नहीं होगी ‘सितारे ज़मीन पर’, आमिर खान ने किया साफ़
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं, अपनी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के जरिए। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई और सुपरहिट रही ‘तारे ज़मीन पर’ का सीक्वल मानी जा रही है।
‘हाउसफुल 5’ ने की पहले दिन शानदार कमाई
बड़े बजट की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पिछले कई दिनों से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह 6 जून को रिलीज हुई थी। भारी भरकम कास्ट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। दरअसल, फिल्में फ्लॉप होेने की वजह से अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन साल 2025 उनके लिए उम्मीद जगा रही है।
अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। खासकर तब से, जब उन्होंने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दूरी बना ली। इसके बाद से ही दीपिका को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कहा गया कि उनकी शर्तों से परेशान होकर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया।
‘हाउसफुल’ फेम एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने गुपचुप रचाई शादी
हाउसफुल-2′ फेम एक्ट्रेस शजान पद्मसी ने बिजनेसमैन आशीष कनकिया से गुपचुप शादी कर ली है। 5 जून को शजान ने आशीष कनकिया के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।
फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के टीजर से नई स्टार किड की एंट्री भी चर्चा में
अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी आने वाली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। टीजर में जहां एक ओर इमोशंस और रोमांस की झलक है, वहीं एक किसिंग सीन चर्चा का केंद्र बन गया है।
भगदड़ हादसे से दुखी हैं अनुष्का, पोस्ट शेयर कर जताया दुख
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद पूरा बेंगलुरु शहर खुशी से झूम उठा। हालांकि, महज 24 घंटे में ही यह खुशी गम में बदल गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 7-8 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
अभिनय की आलोचना करने वालों को रश्मिका का जवाब
रश्मिका मंदाना आज उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग अब सिर्फ साउथ इंडिया तक सीमित नहीं रही है। कन्नड़ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं रश्मिका ने कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
लंबे इंतज़ार के बाद आमिर खान ने दिया फैंस को बड़ा तोहफा
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त आमिर हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा देने की बात कही।