अहान पांडे की ‘सैयारा’ ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ इस साल 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ कई बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं और दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार भी दिया। खास बात यह रही कि इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, बल्कि लंबी रेस में भी खुद को सुपरहिट साबित किया।
‘कांतारा चैप्टर 1’ से बढ़ा रोमांच, आमने-सामने आए दिलजीत और वरुण
साल 2022 में सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म ‘कांतारा’ लेकर आए थे, जिसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस फिल्म ने न सिर्फ दुनियाभर में बड़ी कमाई की, बल्कि ऋषभ शेट्टी को इसके लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। अब इस फिल्म का प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनने जा रहा है, जिसे और भी भव्य बनाने की तैयारी है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म से मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी जुड़ गए हैं।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो चुके हैं। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन वीकडेज आते ही इसकी कमाई पर असर पड़ने लगा। बॉक्स ऑफिस पर अब ‘बागी 4’ की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है।
अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड की सबसे चर्चित कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘जॉली एलएलबी’ एक बार फिर से दर्शकों के सामने हाजिर होने के लिए तैयार है। फैंस जिस लम्हे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ ही गया। निर्माताओं ने ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रति उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
सलमान खान ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ से शेयर की पहली झलक
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा अपने दर्शकों के बीच किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। एक ओर जहां वह टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ ने भी दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।
‘कृष’ की तैयारियों पर राकेश रोशन का बड़ा अपडेट
ऋतिक रोशन की सुपरहिट सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘कृष’ को लेकर दर्शकों का जो उत्साह है, वह हर बार के साथ और भी बढ़ता चला गया है। जब से ‘कृष 4’ की आधिकारिक घोषणा हुई है, फैंस का जोश सातवें आसमान पर है। लंबे समय से इंतजार की जा रही इस फिल्म के बारे में हर नई जानकारी तुरंत सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर लेती है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान खुद ऋतिक रोशन संभालने जा रहे हैं।
‘बागी 4’ का दर्शकों पर चला जादू, ‘बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ा
टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ का दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। भले ही उनकी पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन हिट फ्रेंचाइज़ी बागी की चौथी किस्त से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। आखिरकार 5 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई।
‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर लॉन्च बनेगा ऐतिहासिक, कानपुर और मेरठ में डबल धमाका
फैंस की जबरदस्त डिमांड और सोशल मीडिया की भिड़ंत के बाद आखिरकार ‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च का फैसला आ ही गया। जज त्रिपाठी ने अपना अन्तिम हुक्म सुनाते हुए कहा, “दोनों शहरों में ट्रेलर लॉन्च होगा कानपुर और मेरठ में। इससे पहले दोनों जॉलीज़ को डालनी होगी एक ज़बरदस्त झप्पी।”
बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी ‘परम सुंदरी’
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। 29 अगस्त को आई इस रोमांटिक कॉमेडी से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों का वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। हर दिन के साथ इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है।
रणबीर कपूर ने दिए 52 रीटेक, बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा
अभिनेता रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत विशाल है। उनके बेहतरीन अभिनय को जहां दर्शक पसंद करते हैं, वहीं आलोचक भी हमेशा सराहना करते हैं। रणबीर के अनुशासन और धैर्य की भी खूब तारीफ होती है। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने रणबीर के धैर्य से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।