सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, फैंस का दिल जीता
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’। रजनीकांत ने अपनी दमदार अदाकारी से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है।
रोमांस और ड्रामा से भरपूर ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज
पिछले कई महीनों से निर्देशक, फिल्म निर्माता और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो ‘102 नॉट आउट’ और ‘ओएमजी’ जैसी सफल और यादगार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
मनोज बाजपेयी बने इंस्पेक्टर जेंडे’, ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी आने वाले महीनों में दर्शकों का कई दमदार फिल्मों के जरिए मनोरंजन करने वाले हैं। इन्हीं बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक है उनकी अगली फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे।
बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ‘कुली’ का दबदबा कायम
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का मुकाबला 14 अगस्त को रिलीज हुई ‘वॉर 2’ से हुआ। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ा टकराव देखने को मिला। हालांकि, कमाई के लिहाज से ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ दिया है और दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
तलाक की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए गोविंदा
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उनके रिश्ते बिगड़ गए हैं और दोनों तलाक लेने की तैयारी कर रहे हैं।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू
90 के दशक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही थी। इस दौरान दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘दिल्लगी’ और ‘आरजू’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद साल 2008 में दोनों टशन में एक बार फिर साथ नज़र आए थे।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का धमाकेदार टीजर रिलीज
अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर पर्दे पर रोमांस और इमोशन से भरपूर कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे और अब आखिरकार इसका धमाकेदार टीजर सामने आ गया है।
शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री जिया मानेक
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जिया मानेक, जिन्होंने सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर हर घर में अपनी खास पहचान बनाई थी, अब जीवन के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं।
दिव्या खोसला कुमार की नई फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा, निर्माता और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। पिछली बार वह ‘सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ’ में नजर आई थीं, हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इस बार दिव्या एक बिल्कुल अलग अंदाज में आने वाली हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ की कमाई में आई गिरावट
ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ को रिलीज़ हुए एक हफ़्ता पूरा हो चुका है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म से मेकर्स को जबरदस्त कमाई की उम्मीदें थीं। लेकिन रिलीज़ के बाद से ही इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।