बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर उतरी पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लू’
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ इस साल 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। भव्य सेट, शानदार विज़ुअल्स और दमदार कलाकारों की वजह से इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं।
सिनेमा हॉल में छाया रजनीकांत का जादू, रिलीज के छठे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में उतरी थी और रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। अब फिल्म की छठे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो इसकी सफलता की गवाही दे रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ का जलवा जारी
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आई यह एक्शन थ्रिलर शुरू से ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। आलम यह है कि मात्र पांच दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘कंतारा चैप्टर 1’ से गुलशन देवैया का दमदार लुक आया सामने
‘कांतारा चैप्टर 1’ के मेकर्स ने आखिरकार इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट साझा कर दिया है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वह कुलशेखर के किरदार में नजर आएंगे।
आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, दर्शकों का रोमांच और बढ़ा
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। यह फिल्म खास इसलिए है, क्योंकि इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे आयुष्मान खुराना पहली बार हॉरर-थ्रिलर जॉनर में नजर आएंगे।
रजनीकांत की ‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, लेकिन कमाई के मामले में ‘कुली’ अभी भी ‘वॉर 2’ से आगे बनी हुई है।
टाइगर और हरनाज की जोड़ी ने बिखेरा जलवा, ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि यह ‘बागी’ फ्रेंचाइज़ की अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म मानी जा रही है।
कोर्ट रूम में फिर गूंजेगी जॉली की आवाज, अरशद वारसी की वापसी से फैंस उत्साहित
बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और गहरी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरशद वारसी एक बार फिर अपने मशहूर किरदार एडवोकेट जगदीश त्यागी यानी ओरिजिनल जॉली के रूप में वापसी कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ ने किया कमाल, दूसरे दिन ‘कुली’ को पछाड़ा
14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फ़िल्मों की टक्कर देखने को मिली, रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’। रिलीज़ के पहले ही दिन दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। अब दूसरे दिन यानी स्वतंत्रता दिवस की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
अक्षय कुमार फिर पहनेंगे वकील का कोट, ‘जॉली एलएलबी 2’ में होगा धमाल
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर वकील के अवतार में कोर्ट रूम में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। हिट फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी ‘जली एलएलबी 3’ में वह अपने फैंस को दमदार बहस, चुटीले संवाद और भरपूर मनोरंजन का नया पैकेज देने वाले हैं।