शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ फ्रॉड में फंसे, पुलिस कर रही जांच
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। अब मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने दोनों के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की है। यह धोखाधड़ी शिल्पा और राज की अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक सौदे के दौरान हुई थी।
फिल्म ‘एक चतुर नार’ में नजर आएंगी दिव्या खोसला कुमार
अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते हुए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस रोमांचक थ्रिलर का नाम है ‘एक चतुर नार’, जिसमें वह पहली बार अभिनेता नील नितिन मुकेश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बसंती चटर्जी का कोलकाता में निधन
बंगाली सिनेमा की दिग्गज और लोकप्रिय अभिनेत्री बसंती चटर्जी का कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 88 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और हाल के महीनों में उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर रिलीज
फिल्म ‘परम सुंदरी’ के ऐलान के बाद से ही फैन्स का जोश चरम पर है और दर्शक इसके रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट खास इसलिए है क्योंकि इसमें पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर रोमांस करती नज़र आएगी।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने, ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आखिरी बार ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे, जहां उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। अब अक्षय जल्द ही ‘जॉली एलएलबी 3’ में वापसी करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अरशद वारसी भी नजर आएंगे।
मृणाल ठाकुर ने धनुष के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरों ने खूब जोर पकड़ा। दोनों को कुछ मौकों और इवेंट्स में एक साथ देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई।
टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ का दमदार टीजर रिलीज
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस एक्शन-पैक्ड फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है, जो ‘बजरंगी’ और ‘वेधा’ जैसी हिट कन्नड़ फिल्मों के लिए मशहूर हैं। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ से जहां दर्शकों और निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका अब तक का सफर निराशाजनक रहा है। रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों को खींचने में जूझती नजर आई।
बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में नाकाम ‘सन ऑफ सरदार 2’
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ से भले ही निर्माताओं ने बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन दर्शकों ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है।
मनोज वाजपेयी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ की रिलीज डेट आई सामने
हर बार अपनी दमदार अदायगी से किरदारों को जीवंत कर देने वाले मनोज वाजपेयी एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे आपके घरों में। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।