यशराज ने पेश की ‘वॉर 2’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘जनाब ए आली’ की पहली झलक
यशराज फिल्म्स ने अपने स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ से बहुचर्चित गाने ‘जनाब ए आली’ की पहली झलक पेश कर दी है। इस दमदार डांस टीज़र में पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं, दो सबसे बेहतरीन परफॉर्मर्स ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर।
अमेजन प्राइम वीडियो पर 14 अगस्त को स्ट्रीम होगी थ्रिलर सीरीज ‘अंधेरा’
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई वेब सीरीज ‘अंधेरा’ का ऐलान कर दिया है, जो हॉरर और थ्रिलर प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अनुभव लेकर आ रही है।
‘वॉर 2’ के लिए आदित्य चोपड़ा का मास्टर प्लान
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की खासियत यह है कि पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर्दे पर आमने-सामने नजर आएंगे।
सिनेमाघरों में खाली सीटों से जूझ रही ‘धड़क 2’
एक अगस्त को जहां एक तरफ अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, वहीं दूसरी ओर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत ‘धड़क 2’ भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में दोनों के बीच साफ अंतर नजर आ रहा है।
‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी, वरुण धवन ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी नवोदित अभिनेत्री मेधा राणा के साथ बनी है, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।
जेनेलिया के बर्थडे पर रितेश देशमुख का इमोशनल पोस्ट वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने प्यार का इज़हार करते हुए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर जेनेलिया के साथ कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलवा जारी
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन हाल ही में आई कुछ फिल्मों को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। वहीं, मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की कॉमिक एंटरटेनर ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। शुरुआती तीन दिनों में इसने ठीक-ठाक कमाई जरूर की, लेकिन हफ्ते की शुरुआत होते ही फिल्म की कमाई की रफ्तार सुस्त पड़ती नजर आ रही है।
एआई से बदला गया ‘रांझणा’ का क्लाइमेक्स, धनुष ने जताई नाराजगी
साउथ अभिनेता धनुष ने साल 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थीं और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसके गाने, संवाद और कलाकारों की अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘धड़क 2’ का जादू
इस समय सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है ‘धड़क 2’, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आ रही है। फिल्म की कहानी और दोनों सितारों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने सराहा है, लेकिन इसके बावजूद ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर वैसी कमाई नहीं कर पा रही, जैसी उम्मीद की गई थी।