शाहरुख-रानी की जीत पर काजोल ने जताई खुशी
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस बार शाहरुख खान, रानी मुखर्जी समेत कई दिग्गज कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया है। जैसे ही विजेताओं के नाम सामने आए, फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का जादू
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन 1 अगस्त को रिलीज़ होने के बाद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर, उसी दिन करण जौहर की ‘धड़क 2’ भी सिनेमाघरों में पहुंची और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
बॉक्स ऑफिस पर ‘किंगडम’ की शानदार शुरुआत, दर्शकों का जीता दिल
विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ आखिरकार 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस एक्शन ड्रामा को क्रिटिक्स ने जहां पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं, वहीं दर्शकों ने भी विजय के दमदार एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब सराहना की है।
यूट्यूब पर ‘सितारे जमीन पर’ आते ही आमिर खान ने मांगी माफी
आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की ज़बरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म को यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल के ज़रिए रिलीज कर दिया गया है…..
‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज
अभिनेता ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। यह इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसके जरिए साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
फिल्म ‘निशांची’ का पोस्टर रिलीज, अनुराग कश्यप की नई पेशकश
फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘निशांची’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग खुद कर रहे हैं और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। खास बात यह है कि ‘निशांची’ से शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं।
फरहान अख्तर की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल
‘गदर-2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल ने एक बार फिर बॉलीवुड में अपना दबदबा साबित कर दिया है। अब वह एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनते जा रहे हैं। वह नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं और जल्द ही ‘बॉर्डर-2’ में भी नजर आने वाले हैं।
‘सन ऑफ सरदार-2’ की राह में रोड़ा बनी ‘सैयारा’
अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों से सजी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी तूफानी दस्तक दी कि किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया और इसकी जबरदस्त सफलता को देखते हुए अजय देवगन तक को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ की रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ी।
अभिनेता कायोज़ ईरानी ने एक्टिंग को कहा -अलविदा
फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ तो आप सभी को याद ही होगी। इस फिल्म ने बॉलीवुड को तीन चमकते सितारे दिए वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट। तीनों ने इसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में शुमार हैं।
72 करोड़ की संपत्ति संजय दत्त के नाम कर गई थी फैन, अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया
कलाकारों और उनके प्रशंसकों का एक अनोखा रिश्ता होता है। कुछ प्रशंसक अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अब तक प्रशंसकों द्वारा अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए किए गए कई अजीबोगरीब, अच्छे और अनोखे काम चर्चा में रहे हैं।