बेटी के जन्म के बाद सिद्धिविनायक पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में पिता बनने की खुशी का अनुभव कर चुके हैं। उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने कुछ दिन पहले एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिससे दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की मां की वर्षों से पोती की चाहत थी, जो अब पूरी हो गई है।
वरुण धवन की नई हीरोइन बनीं मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ में आएंगी नजर
आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें से एक बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी है। खासकर देशभक्ति फिल्मों के चाहने वालों के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे दमदार भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
‘हेरा फेरी 3’ में लौटे बाबू भैया सुनील शेट्टी बोले, ‘नजर न लग जाए’
निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। शुरुआत में अभिनेता परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब पुष्टि हो चुकी है कि वह फिर से ‘बाबू भैया’ के आइकॉनिक किरदार में वापसी कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘सैयारा’, कमाई का सिलसिला जारी
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म को देखने के लिए कामकाजी दिनों में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और यह लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।
‘वॉर 2’ में ऋतिक-एनटीआर का तूफानी एक्शन, ट्रेलर ने मचाया धमाका
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। खासकर वे जिन्होंने पहली ‘वॉर’ फिल्म का रोमांच बड़े पर्दे पर महसूस किया था। अब जबकि ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, फैंस की उत्सुकता अपने चरम पर पहुंच गई है।
वीर पहाड़िया को लेकर चल रही अफवाहों पर तारा सुतारिया ने दिया जवाब
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया पिछले कुछ समय से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहें हैं कि दोनों एक-दूसरे को सीरियसली डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, कभी डिनर डेट पर तो कभी मुंबई एयरपोर्ट पर।
‘सारे जहां से अच्छा’ का प्रीमियर 13 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता
अभिनेता प्रतीक गांधी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सारे जहां से अच्छा’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन गौरव शुक्ला कर रहे हैं। इस सीरीज में प्रतीक के साथ-साथ सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे।
हैदराबाद में शूटिंग के दौरान अभिनेता अदिवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर घायल
मनोरंजन जगत से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। अभिनेता अदिवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी आगामी फिल्म ‘डकैत’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। यह हादसा हैदराबाद में एक बड़े और बेहद खतरनाक एक्शन सीन की शूटिंग के वक्त हुआ।
फिल्मों से संन्यास ले लेंगे पवन कल्याण, राजनीति में करेंगे समाज सेवा
साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण बीते लंबे समय से अपनी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर सुर्खियों में थे। आखिरकार, यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सैयारा’ जलवा बरकरार, घरेलू कमाई 132 करोड़ रुपये से ज्यादा
अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। अब, रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमा नहीं है।