Janaki Vs State Of Kerala: विवादों के बीच सुरेश गोपी की फिल्म को मिली हरी झंडी, जानें कब और कहां होगी रिलीज
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी स्टारर ‘जानकी बनाम केरल राज्य (जेएसके)’ मामले में बुधवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया गया कि फिल्म को 11 जुलाई, 2025 को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल गई है और अब यह इसी हफ्ते रिलीज होने के लिए तैयार है।
अपनी आने वाली फिल्म में भूतनी का किरदार निभाएंगी करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई प्रभावशाली किरदार निभाए हैं। कभी चुलबुली ‘गीत’ बनकर तो कभी गंभीर भूमिकाओं में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। मां बनने के बाद भी उनके करियर की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी, बल्कि उन्हें और भी चुनौतीपूर्ण और विविध भूमिकाएं मिल रही हैं।
हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर-2’ का नया पोस्टर रिलीज
ऋतिक रोशन एक बार फिर से अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म ‘वॉर-2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। इस बार फिल्म में ऋतिक के साथ पहली बार कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ ‘केबीसी 17’ का प्रोमो रिलीज
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने न सिर्फ सिनेमा, बल्कि टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनका प्रतिष्ठित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हर सीजन में दर्शकों की पहली पसंद रहा है। अब यह शो अपने नए सीजन ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के साथ वापसी कर रहा है।
सिद्धार्थ-कियारा के घर गूंजी किलकारी, सिद्धार्थ ने शेयर की पहली झलक, खास अंदाज में किया बेटी का स्वागत
बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। कियारा ने 15 जुलाई की रात एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। फैंस और सेलेब्स कपल को सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बीच बढ़ी दूरी, ‘लव एंड वार’ में नहीं दिखेंगे रणवीर
अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक संजय लीला भंसाली के बीच अनबन की खबरों ने इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में हलचल सी है। रणवीर और भंसाली की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सफल और पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है।
फिल्म ‘मालिक’ की धीमी पड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ को रिलीज़ के बाद दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं, वह बॉक्स ऑफिस पर उन पर खरी नहीं उतर सकी।
निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर रोमांटिक फिल्म लेकर दर्शकों के सामने हाज़िर होने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘मेट्रो… इन दिनों’ का जलवा बरकरार, घरेलू कलेक्शन 41.59 करोड़ रुपये
सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी नजर आया।
‘द फैमिली मैन-3’ की शूटिंग पूरी, इस साल अंत तक होगी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज
काफी वक्त से दर्शक बेसब्री से मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने जा रही है, क्योंकि सीजन-3 में जयदीप अहलावत और निमरत कौर की एंट्री हो चुकी है, जिससे उत्साह और भी बढ़ गया है।