87 वर्ष की उम्र में सिनेमा की महान अभिनेत्री बी सरोजा देवी का हुआ निधन
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। 87 साल की उम्र में सरोजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई वेटरन एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर हताश औह हैरान है।
सैफ पर हुए हमले पर रोनित रॉय ने तोड़ी चुप्पी, किया अहम खुलासा
16 जनवरी की आधी रात को सैफ अली खान के घर में घुसे एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई वार किए थे। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना पूरे देश को चौंका देने वाली थी और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दी थी। अब, इस हमले के छह महीने बाद अभिनेता रोनित रॉय ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उस रात सिर्फ सैफ ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी करीना कपूर भी हमलावर के निशाने पर थीं।
‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की पहले दिन की कमाई आई सामने
अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मालिक’ को लेकर चर्चा में हैं। 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा और प्यार दिया। दूसरी ओर, विक्रांत मैसी की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ भी उसी दिन रिलीज़ हुई और इन दोनों फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। अब दोनों ही फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इस एक्शन-कॉमेडी ड्रामा में अजय के साथ मृणाल ठाकुर और रवि किशन जैसे शानदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन मीडिया से सामने आये और सिर्फ फिल्म के बारे में ही नहीं, बल्कि कई समसामयिक और विवादित मुद्दों पर भी बेझिझक अपनी राय रखी। उनका बेबाक अंदाज़ एक बार फिर दर्शकों और प्रशंसकों को प्रभावित कर गया।
राजकुमार राव की सादगी और समर्पण पर फिदा हुईं पत्रलेखा
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस कपल ने सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस को यह खुशखबरी दी थी, जिसे लेकर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। अब पत्रलेखा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुल कर बात की है। उन्होंने बताया कि इस खास दौर में राजकुमार राव उनका बेहद ध्यान रख रहे हैं, चाहे बात उनके खाने-पीने की हो या आराम की, राजकुमार हर छोटी-बड़ी ज़रूरत में उनके साथ खड़े हैं। इसके साथ ही पत्रलेखा ने एक प्यारा खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि वह मां बनने के बाद अपने बच्चे के साथ पहली ट्रिप हिमाचल की प्लान कर रही हैं, जहां वह प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताना चाहेंगी।
धड़क-2′ में इमोशन और प्यार की नई कहानी, ट्रेलर में छाए सिद्धांत-तृप्ति
फिल्म ‘धड़क-2’ पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर
श्री श्रीरविशंकर की बायोपिक ‘व्हाइट’ में नजर आएंगे विक्रांत मैसी
’12वीं फेल’ से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी अब एक नई फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह शनाया कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। विक्रांत अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए है, जो आध्यात्मिक गुरु श्री श्रीरविशंकर की बायोपिक है। हाल ही में विक्रांत की श्री श्री रविशंकर के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस बायोपिक से जुड़ चुके हैं। अब फिल्म को लेकर कुछ नए अपडेट्स सामने आए हैं, जिनका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मराठी-हिंदी विवाद पर शिल्पा शेट्टी ने दिया संतुलित जवाब
बॉलीवुड | बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ना सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फिटनेस वीडियो, फोटोशूट और खास रेसिपीज़ फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों शिल्पा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केडी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, विजय सेतुपति और नोरा फतेही जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
धड़क-2 के नए पोस्टर में दिखा सिद्धांत और तृप्ति का रोमांटिक अंदाज
शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़क-2’ का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यह फिल्म खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें पहली बार तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की नई जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी, जो दर्शकों के लिए एक ताज़ा अनुभव होगा।
‘बैटल ऑफ गलवान’ में शहीद कर्नल संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट की कमान निर्देशक अपूर्व लाखिया ने संभाली है, जो न सिर्फ फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, बल्कि इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।