‘बजरंगी भाईजान’ के बाद अब साउथ फिल्मों में दिखेंगी हर्षाली मल्होत्रा
कबीर खान के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन जिस किरदार ने सबसे ज्यादा दिल जीते, वो थी छोटी मुन्नी, जिसे निभाया था हर्षाली मल्होत्रा ने।
मेकर्स ने दिखाई ‘रामायण’ की पहली झलक, रणबीर और यश को देख फैंस हुए रोमांचित
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का अब इंतजार खत्म हुआ है, क्योंकि आखिरकार ‘रामायण’ का पहला वीडियो जारी कर दिया गया है। इस झलक में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं और उनके अवतार को देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं।
मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक्टर बनूंगा’ : आर. माधवन
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ में अपने रोमांटिक किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता आर. माधवन ने समय के साथ अपने अभिनय में विविधता लाकर खुद को साबित किया है।
फातिमा संग रिश्ते की अफवाहों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में फातिमा सना शेख ने उनकी बेटी गीता फोगाट का किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके बाद दोनों ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में एक बार फिर साथ काम किया। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फातिमा और आमिर की जोड़ी को लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं।
काजोल की फिल्म ‘मां’ की चौथे दिन कमाई में आई गिरावट
अभिनेत्री काजोल की पौराणिक हॉरर फिल्म ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों को इसकी कहानी कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई। रिलीज के पहले तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया। हालांकि, चौथे दिन यानी सोमवार को इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई।
फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए शाहरुख खान ने की तारीफ
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले कलाकार भी माने जाते हैं। उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर देखा, जो उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत ही इसकी सराहना की।
‘मंडला मर्डर्स’ से वाणी कपूर का दमदार लुक आया सामने, रिलीज डेट भी कन्फर्म
वाणी कपूर को हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘रेड-2’ में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब वाणी कपूर ओटीटी की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। वाणी की पहली वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है।
पाकिस्तान में ‘सरदार जी-3’ की तूफानी कमाई, दिलजीत दोसांझ ने जताया आभार
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी-3’ फिलहाल भारत में रिलीज नहीं की गई है, लेकिन अन्य देशों में इसे दर्शक देख रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर नजर आ रही हैं, इसलिए पहलगाम हमले के बाद फिल्म को भारत में काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
‘हेरा फेरी-3’ में परेश रावल की वापसी, बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार
परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म ‘हेरा फेरी’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इसका सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ भी जबरदस्त हिट रहा और बाबूभाई के किरदार में परेश रावल को अपार लोकप्रियता मिली।
‘मां’ की कमाई रही फीकी, ‘सितारे जमीन पर’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
काजोल की हॉरर-मायथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन ना तो दर्शकों से इसे खास प्रतिक्रिया मिली है और ना ही समीक्षकों से कोई बड़ी सराहना। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यह फिल्म काजोल की करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए सबको चौंका दिया है।