काजोल की फिल्म ‘मां’ की पहले दिन की कमाई सामने आई
करीब तीन साल बाद काजोल ने बड़े पर्दे पर वापसी की है, जिससे उनके फैंस में खासा उत्साह है। 27 जून को उनकी फिल्म ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लेकर अभिनेत्री की खूब सराहना हो रही है। हालांकि, अगर तारीफों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नजरिए से देखा जाए, तो फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कुछ कम रही।
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनीं, बेटे को दिया जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने फैंस के साथ एक खास खुशखबरी शेयर की है। वह दूसरी बार मां बन गई हैं। 19 जून को इलियाना ने बेटे को जन्म दिया। अब करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी-सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है।
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट
लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उनके पति पराग त्यागी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
‘वॉर 2’ का नया पोस्टर रिलीज, ऋतिक और एनटीआर के साथ कियारा भी दिखीं एक्शन मूड में
काफी समय से बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर जोरों पर चर्चा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और यह फिल्म यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा मानी जा रही है। अब फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है।
रश्मिका मंदाना ने नई फिल्म का ऐलान करके फैंस को दिया सरप्राइज
नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना हाल ही में ‘कुबेरा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। मौजूदा वक्त की बॉक्स ऑफिस क्वीन ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसमें वह एक बेहद पावरफुल और अब तक के सबसे अनोखे अवतार में नजर आएंगी।
आलिया भट्ट ने रीक्रिएट किया 44 साल पुराना आइकॉनिक लुक
हाल ही में रेखा की आइकॉनिक फिल्म ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग रखी गई। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। आलिया भट्ट भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर आलिया की खूबसूरत पिंक साड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
सन ऑफ सरदार-2 का टीजर रिलीज, 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
रेड-2′ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अजय देवगन अब एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ में नजर आने वाले हैं। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ ट्रोल होने पर दिलजीत दोसांझ ने दी सफाई
पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने 23 जून सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी-3’ का ट्रेलर शेयर किया था। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है। ‘सरदारजी-3’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दिलजीत दोसांझ को पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म रिलीज करने पर काफी ट्रोल किया गया था।
Panchayat Season 4: किसने ली सबसे ज्यादा फीस – सचिव जी, मंजू देवी या प्रधान? Cast की कमाई पर एक नजर
TVF की पंचायत इंडियन ऑडियंस की फेवरेट सीरीज है, जो अपने चौथे और धमाकेदार सीजन के साथ एक बार फिर से लौट आई है। इस सीजन में क्रांति देवी और मंजू देवी के बीच प्रधान बनने की होड़ दिख रही है। पंचायत के चौथे सीजन को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला है।
नागा चैतन्य और सामंथा के अलगाव के पीछे की सच्चाई का हुआ खुलासा
एक्टर नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की राहें जुदा हुए चार साल हो चुके हैं। लंबे समय से यह चर्चा थी कि दोनों के अलग होने के पीछे 200 करोड़ रुपये की एलिमनी की बात सामने आई थी। अब इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्टार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने साफ किया है कि सामंथा को किसी भी तरह की भारी-भरकम एलिमनी नहीं दी गई थी।