आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग, सलमान और शाहरुख भी पहुंचे
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग हाल ही में रखी गई। बॉलीवुड में स्क्रीनिंग में कई कलाकार शामिल हुए। सलमान और शाहरुख भी पहुंचे। दोनों के साथ आमिर की खास दोस्ती साफ झलक रही थी। स्क्रीनिंग के दौरान आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने खास ध्यान खींचा।
आमिर खान ने ठुकराई अमेजन प्राइम ओटीटी डील
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ लेकर आ रहे हैं, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले ऐसी खबरें थीं कि आमिर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं।
बेटे के डेब्यू को खास बनाना चाहते हैं साजिद नाडियाडवाला
दिव्या भारती 90 के दशक की सबसे चहेती और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में उनकी यादें आज भी जिंदा हैं।
एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन, अंतिम संस्कार 18 जून को
बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चोपड़ा परिवार गहरे शोक में है। रमन हांडा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के चाचा थे।
प्रभास की ‘द राजा साहब’ में हॉरर का तड़का, मेकर्स ने तैयार किया भव्य सेट
‘बाहुबली’ अभिनेता प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साहब’ के साथ हॉरर और फैंटेसी की एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है वह भव्य हवेली, जिसे खासतौर पर इस फिल्म के लिए बनाया गया है।
दो बार हुआ था कैंसर, दिग्गज अदाकारा अरुणा ईरानी ने खुद किया खुलासा
करीब 80 साल की उम्र में भी अरुणा ईरानी न सिर्फ फिट नजर आती हैं, बल्कि लगातार सक्रिय रूप से काम भी कर रही हैं। 500 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शोज़ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं इस जानी-मानी अदाकारा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
‘हाउसफुल-5’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार
अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘हाउसफुल-5’ देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी एंटरटेनर 6 जून को रिलीज हुई थी। अब रिलीज के 10वें दिन की कमाई सामने आ गई है।
‘द बंगाल फाइल्स’ में पल्लवी जोशी का दमदार अवतार, निभाया 100 साल की महिला का रोल
एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनी पल्लवी जोशी अब ‘द बंगाल फाइल्स’ से स्क्रीन पर दमदार वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनका अहम रोल है और इसे डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे अभिनेता व सांसद रविकिशन, भस्म आरती में हुए शामिल
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के गाेरखपुर से भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन पहुंचे। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचे रवि किशन पीले रंग का ‘महाकाल’ के नाम का दुपट्टा ओढ़े और माथे पर रोली का तिलक लगाए नजर आए।
प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ के टीजर ने मचाया धमाल
सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 2025 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मारुथि कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता हैं टी. जी. विश्व प्रसाद।