बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ की जबरदस्त पकड़, दर्शकों से मिल रहा भरपूर प्यार
सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं
निर्देशक अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए बयान के लिए मांगी माफ़ी
आगामी फिल्म ‘फुले’ को लेकर ब्राह्मण समुदाय पर फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के एक बयान के लिए बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। इस बयान के बाद अनुराग कश्यप और उनके परिवार को कई धमकियां भी मिलीं। कई लोगों ने अनुराग के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अक्षय कुमार की ‘केसरी-2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ 18 अप्रैल को स्क्रीन पर आ गई। हर किसी की दिलचस्पी थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक फिल्म में दर्शकों को कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी-2’ रिलीज, एडवांस बुकिंग से 2 करोड़ रुपये कमाए
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर-2’ शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म पर ग्रहण लगा देगी। इंडस्ट्री ट्रैकर सैनिलक के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 2 करोड़ रुपये कमाए हैं।
‘रेड-2’ की रिलीज से पहले ही ‘रेड-3’ की चर्चा शुरू, निर्देशक ने दिया बड़ा बयान
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड-2’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। वह आयकर अधिकारी अमर पटनायक की अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं। इस बार अजय के सामने रितेश देशमुख हैं। फिल्म में रितेश एक नेता की भूमिका निभा रहे हैं और अजय को अपने ही घर पर छापा मारते हुए दिखाया गया है।
हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने पर ट्रोल हुईं सोहा अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दैनिक जीवन की घटनाओं को शेयर करके प्रशंसकों के साथ संपर्क में रहती हैं। फिल्म ‘छोरी-2’ के साथ सोहा ने सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।
स्मृति ईरानी पॉलिटिकल पारी के बाद फिर से टेलीविजन में दिखाई देनेवाली हैं! वापसी पर क्या बोलीं, जानें
लोकप्रिय टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की वापसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में इस आइकॉनिक शो के रीमेक की पुष्टि की है और शो से जुड़े पुराने चेहरों की वापसी के संकेत दिए हैं।
सागरिका घाटगे और जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, बने माता-पिता
हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी माता-पिता बने हैं। अथिया ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। फिर, अब एक और सेलेब्रिटी कपल ने अपने जीवन में खुशियों का स्वागत किया है। अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर ज़हीर खान भी माता-पिता बन गए हैं। सागरिका ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।
तलाक की खबरों पर विवेक दहिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसी खबरें बेबुनियाद
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया शादी के नौ साल बाद अलग होने जा रहे हैं। इस खबर ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया।
थ्रिलर ड्रामा ‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना कपूर, इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें
अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। करीना के प्रशंसक काफी समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।