अमिताभ बच्चन ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर समय-समय पर बहस छिड़ती रहती है और कई सितारों को ‘नेपो-किड्स’ का टैग दिया जा चुका है। इन्हीं में एक नाम अभिषेक बच्चन का भी है। हालांकि, अभिषेक कई बार साफ कर चुके हैं कि अपने करियर में उन्हें पिता से किसी तरह की विशेष मदद नहीं मिली।
‘द डिप्लोमेट’ जॉन अब्राहिम की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है – शिवम नायर
एक्टर जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन डिप्लोमैट जितेंद्र पाल सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तान में रह रही भारतीय लड़की उज्मा अहमद के रेस्क्यू की सच्ची कहानी दिखाई गई है। उज्मा के रेस्क्यू में जेपी सिंह का बड़ा अहम रोल था।
रणबीर कपूर की रामायण से बाहर हुईं अभिनेत्री कुब्रा सैत
रणबीर कपूर की रामायण हर कोई उत्सुक है। नितेश तिवारी फिल्म निर्देशन कर रहे हैं। साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है। रणबीर-सई की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म की अन्य स्टारकास्ट भी दमदार होने वाली है। इसी बीच हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार फिल्म से एक एक्ट्रेस का पत्ता कट गया है।
फिल्म ‘नादानियां’ का नया पोस्टर रिलीज, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होगी कहानी
शाउना गौतम के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म खास इसलिए भी है, क्योंकि इसके जरिए सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में इब्राहिम की जोड़ी खुशी कपूर के साथ बनी है।
फिल्म ‘द पैराडाइज’ का नया पोस्टर रिलीज, 3 मार्च को आएगा ‘रॉ स्टेटमेंट’
फिल्म अभिनेता नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह इस फिल्म के निर्देशक श्रीकांत ओडेला हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दसारा’ का निर्देशन किया था। इसके पोस्टर ने दर्शकों का ध्यान खींचा था और अब मेकर्स ने एक और बड़ा अपडेट शेयर किया है।
जल्द ही पैरेंट्स बनेंगे सिद्धार्थ और कियारा, कपल ने क्यूट फोटो के साथ दी गुड न्यूज़
कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी की थी। बॉलीवुड के खूबसूरत जोड़े कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ की रिलीज डेट आई सामने
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे, जो उनके साउथ भारतीय सिनेमा में डेब्यू को खास बनाता है। फिल्म में अक्षय के साथ मोहनलाल, प्रभास और विष्णु मांचू जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
‘ओ साथी रे’ के साथ ओटीटी पर इम्तियाज अली की हुई वापसी
इम्तियाज अली, जिन्होंने पिछली बार दिलजीत दोसांझ के साथ नेटफ्लिक्स पर ‘अमर सिंह चमकीला’ पेश की थी, अब एक नई रोमांटिक ड्रामा सीरीज लेकर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स के साथ एक बार फिर सहयोग करते हुए, इम्तियाज ‘ओ साथी रे’ नामक इस वेब सीरीज के लेखक और निर्माता के रूप में जुड़े हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म परिवर्तन को लेकर तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। इसके लिए सोनाक्षी को अपने अंतरधार्मिक विवाह काे लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, चर्चा तो यह भी थी कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और दोनों भाई उनके इस फैसले के खिलाफ थे।
फरहान अख्तर ने ‘डॉन-3’ को लेकर तोड़ी चुप्पी
फरहान अख्तर ने कुछ महीने पहले ‘डॉन-3’ के निर्माण की घोषणा की थी, जिसमें इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे। हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म की