असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, जानें अब तक किस राज्य में कितना फीसदी मतदान हुआ
असम, केरल और पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, बता दें कि तीनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरते यात्री को आरपीएफ ने बचाया..देखें वीडियो
रांची रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक यात्री की छोटी सी लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों की सतर्कता और फुर्ती से उसकी जिंदगी बच गई।
रांची बरियातू ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय निकले अपराधी
राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड के प्रीति ज्वेलर्स में हुई लूटकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है, बता दें कि इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते थे और इसी बहाने इलाके की रेकी कर लूट की पूरी योजना बनाई थी।
रांची के नामकुम में ब्राउन शुगर तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी का बड़ा खुलासा किया है, बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से ब्राउन शुगर, नकद राशि, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए गए।
मैक्लुस्कीगंज में बेखौफ हुए अपराधी, सुबह-सुबह घर पर की ताबड़तोड़ फाय’रिंग
मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की सुबह करीब 6:05 बजे अज्ञात अपराधियों ने गांव निवासी नसीम खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की, अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।
रांची रिम्स जमीन घोटाला मामले में ACB ने दलाल और बिल्डर सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची: रिम्स (RIMS) की जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होने वाली खरीद-बिक्री के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी (ACB) की जांच अब और तेज हो गई है, बता दें कि एसीबी ने इस मामले में जमीन दलाल और बिल्डर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 15.41 करोड़ की अवैध निकासी, तीन पुलिसकर्मी से पूछताछ
हजारीबाग: झारखंड में एक और ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है, इस से पहले बोकारो से 3.15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी सामने आई थी, वहीं अब हजारीबाग से 15.41 करोड़ रुपये की अनियमित निकासी का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि दोनों जिलों में कर्मचारियों को उनके तय वेतन से कहीं अधिक भुगतान किया गया।
असम चुनाव से पहले हिमंता बिस्वा सरमा का देवघर दौरा, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
देवघर: असम विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
बरियातू ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 घंटे के भीतर तीन बदमाश धर दबोचे
रांची: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर लिया है। पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर तीन अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।
ट्रंप का बड़ा ऐलान: युद्धविराम को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया, बोले-होर्मुज में तैनात रहेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन है, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अमेरिका की सक्रिय मौजूदगी का ऐलान करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका वहां जहाजों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने में मदद करेगा।