झारखंड में आज तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है, बता दें की राज्य के कई जिलों में कल बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर कई जिलों में 8 अप्रैल यानि आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
युद्धविराम के बाद ईरान में बवाल: प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी-इजराइल झंडे जलाए
ईरान में बुधवार की सुबह यानि आज सीजफायर की घोषणा के बाद राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार विरोध किया। उन्होंने “अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, समझौता करने वाले मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए और विरोध स्वरूप अमेरिका और इजराइल के झंडे जला दिए।
ईरान-अमेरिका युद्धविराम की बड़ी खबर: पाकिस्तान ने आमंत्रित किए दोनों देशों के प्रतिनिधि
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सीजफायर की घोषणा के तुरंत बाद ट्वीट कर कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईरान और अमेरिका ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। प्रधानमंत्री ने इस कदम का हार्दिक स्वागत किया।
14 साल बाद फैसला: महिला वकील से मारपीट केस में महेश तिवारी दोषी करार, लाइसेंस निलंबित
रांची: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता महेश तिवारी का प्रैक्टिस लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई महिला वकील के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद की गई है। सस्पेंशन अवधि के दौरान वह देश की किसी भी अदालत में वकालत नहीं कर सकेंगे।
रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, ब्रोकर समेत चार आरोपी गिरफ्तार
रांची: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानि (एसीबी) ने कार्रवाई तेज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजकिशोर बड़ाईक, चेतन कुमार, राजेश कुमार झा और कार्तिक बड़ाईक शामिल हैं।
असम के कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को यानि आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की, इस दौरान उन्होंने झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रांची में गैस संकट पर राहत: DC के निर्देश के बाद 43 रूट पर शुरू हुई होम डिलीवरी
रांची: राजधानी में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और होम डिलीवरी में आ रही परेशानियों के बीच जिला प्रशासन की सख्ती के बाद हालात में सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा गैस कंपनियों के साथ की गई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया था
गढ़वा में देह व्यापार का बड़ा खुलासा: तीन होटलों पर छापेमारी, नाबालिगों समेत मैनेजर गिरफ्तार
गढ़वा: जिले में कथित देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में शहर के तीन नामचीन होटलों में छापेमारी की गई, जहां अनैतिक गतिविधियों के ठोस सबूत मिलने के बाद सभी तीनों होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
रांची में 5 साल से पुराने लंबित मामलों पर बड़ा अपडेट: SSP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिया तेजी से निपटान का निर्देश
रांची: एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यानि (वीसी) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, बैठक में रांची जिले में पिछले 5 वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित आपराधिक मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई
धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: एसीबी ने 17 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
धनबाद: धनबाद रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में हुए घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानि (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है, बता दें की एसीबी ने इस मामले में कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।