नेपाल हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 73, 12 नरकंकाल की पहचान नहीं हो पाई
नेपाल में नौ सितंबर को हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में भाटभटेनी सुपरस्टोर के तीन अलग-अलग आउटलेट्स पर मिले मानव कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। अब तक 12 ऐसे शव हैं, जिनका सिर्फ कंकाल ही मिल पाया है। इस बीच जेन-जी आंदोलन के दौरान मरने वालों की संख्या 73 तक पहुंच गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एंटीफा को आतंकी संगठन घोषित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने देश में सक्रिय आंदोलनकारी समूह ‘एंटी-फासिस्ट’ (एंटीफा) को प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित किया है। उन्होंने यह घोषणा बुधवार को ट्रुथ सोशल के माध्यम से की।
इजराइल का गाजा में बड़ा जमीनी सैन्य अभियान शुरू, हमलों में 41 लोगों की मौत
गाजा पट्टी | इजराइल ने गाजा में आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा जमीनी सैन्य अभियान शुरू किया है। इन हमलों में 41 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। गाजा शहर पर धीरे-धीरे नियंत्रण के साथ आगे बढ़ रही इजराइली सेना ने निवासियों से अन्यत्र चले जाने का आह्वान किया है।
नेपाल में प्रदर्शन के दौरान मारे गए 10 छात्रों का अंतिम संस्कार किया गया
काठमांडू | नेपाल में 8 और 9 सितंबर के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपनी जान गंवाने वाले दस छात्रों का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया है। इनमें से नौ शवों को महाराजगंज के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में और एक को पाटन अस्पताल में रखा गया था।
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले काली मंदिर पर धावा, मूर्तियां तोड़ीं
ढाका (बांग्लादेश) | बांग्लादेश में नवरात्रि और दुर्गा पूजा से पहले एक हिन्दू मंदिर पर की गई तोड़फोड़ से अल्पसंख्यक समुदाय भयभीत है। बताया गया है कि रविवार रात कुश्तिया के मीरपुर उप जिला स्थित स्वरूपदाह पालपारा श्री श्री रक्खा काली मंदिर में बदमाशों ने दो मूर्तियों को खंडित कर दिया। बदमाश तोड़फोड़ करने के बाद एक सीसीटीवी और एक मेमोरी कार्ड अपने साथ ले गए।
बलोचिस्तान में आईईडी विस्फोट में कैप्टन समेत पांच सैनिक मारे गए
इस्लामाबाद | पाकिस्तान के बलोचिस्तान के केच जिले में सुरक्षा बलों पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किए गए हमले में एक कैप्टन समेत पांच सैनिक मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने सोमवार देररात बताया कि दोपहर के वक्त केच के शेर बांदी में सैनिकों की टुकड़ी के आगे बढ़ने पर आईईडी विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक कैप्टन समेत देश के पांच बहादुर सपूतों की जान चली गई।
शांति और प्रगति की राह पर नेपाल, अंतरिम सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ
भ्रष्टाचार और इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ जेन जी के हिंसक विरोध प्रदर्शन और केपी शर्मा ओली की सरकार के इस्तीफे के बाद नेपाल शांति और प्रगति के रास्ते पर लौटने लगा है।
सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार में तीन मंत्री शामिल हुए, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार में नियुक्त तीन नए मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली। राष्ट्रपति के शीतल निवास पर एक विशेष समारोह में इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है।
यूक्रेन ने रूस पर 361 ड्रोन दागे, तेल रिफाइनरी में विस्फोट, रेल पटरी नष्ट
रूस की आक्रामकता से झुलस रहे यूक्रेन ने पिछले 48 घंटों में उसे क्षति पहुंचाने की बड़ी कोशिश की है। रूस के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन ने शनिवार शाम से रविवार सुबह सूरज उगने से पहले तक कम से कम 361 ड्रोन दागे।
सुशीला कार्की के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11:30 बजे
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर आज सुबह राष्ट्रपति भवन में तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। समारोह की जानकारी राष्ट्रपति भवन ने दी।