ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: युद्धविराम से पहले US ने दी संदिग्ध जहाजों को रोकने की खुली छूट
नई दिल्ली | अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता से पहले तनाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका ने तेहरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुनिया भर में तैनात अपनी सेनाओं को ऐसे किसी भी जहाज को रोकने की अनुमति दे दी है, जिस पर ईरान से जुड़े होने या उसे मदद पहुंचाने का संदेह हो।
रांची के धुर्वा सब स्टेशन में मिला संदिग्ध लिफाफा, PLFI का नाम और कारतूस मिलने से हड़कंप
रांची: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित बिजली सब स्टेशन में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। लिफाफे के साथ 315 बोर की गोली धागे से बंधी हुई थी। ड्यूटी पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
ईरान ने दी चेतावनी: अमेरिका सीजफायर या युद्ध में से एक चुने
तेहरान: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच ईरान ने अमेरिका के प्रति सख्त रुख अपनाया है, बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका को अब सीजफायर और युद्ध में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात में दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकतीं।
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए सरकार की सख्त एडवाइजरी, जल्द देश छोड़ने की अपील
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी भारतीय नागरिक जल्द से जल्द सुरक्षित माध्यमों का उपयोग कर ईरान छोड़ दें।
ट्रंप का बड़ा ऐलान: युद्धविराम को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया, बोले-होर्मुज में तैनात रहेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन है, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अमेरिका की सक्रिय मौजूदगी का ऐलान करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका वहां जहाजों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने में मदद करेगा।
युद्धविराम के बाद ईरान में बवाल: प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी-इजराइल झंडे जलाए
ईरान में बुधवार की सुबह यानि आज सीजफायर की घोषणा के बाद राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार विरोध किया। उन्होंने “अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, समझौता करने वाले मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए और विरोध स्वरूप अमेरिका और इजराइल के झंडे जला दिए।
ईरान-अमेरिका युद्धविराम की बड़ी खबर: पाकिस्तान ने आमंत्रित किए दोनों देशों के प्रतिनिधि
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सीजफायर की घोषणा के तुरंत बाद ट्वीट कर कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईरान और अमेरिका ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। प्रधानमंत्री ने इस कदम का हार्दिक स्वागत किया।
अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की डेडलाइन पास, मिडिल ईस्ट में बड़े हमले की आशंका
अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान का युद्ध 39वें दिन भी जारी है। दोनों ओर से हमले और जवाबी कार्रवाई लगातार हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पूरी तरह बहाल नहीं हुई, तो अमेरिकी सेना ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले का आदेश दे सकती है।
ईरान के रिहायशी और शैक्षणिक इमारतों पर हवाई हमले, 13 लोगों की मौत
ईरान में युद्ध की तबाही हर दिन बढ़ती जा रही है। रविवार-सोमवार की रात ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की जान चली गई। अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने यह जानकारी दी।
ईरान ने किया रिजेक्ट, मुंह के बल गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान
ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। तेहरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तुत 15 पॉइंट पीस प्लान को नकार दिया है और औपचारिक रूप से मध्यस्थों को सूचित कर दिया है कि वह इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रस्तावित वार्ता में हिस्सा नहीं लेगा। शुक्रवार को मध्यस्थों को यह जानकारी दी गई कि यह पहल अब ‘डेड एंड’ पर पहुंच चुकी है।