“यूक्रेन के बाद अब पोलैंड पर रूसी हमला? ड्रोन एंट्री से NATO देशों में हड़कंप”
रूस और यूक्रेन के युद्ध में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। यूक्रेन की तरफ जा रहा रूसी ड्रोन अचानक NATO देश पोलैंड के हवाई क्षेत्र में घुस गया। इस घटना से पूरे यूरोप में खलबली मच गई। पोलैंड ने रूस के इस ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सेना ने टीटीपी कमांडर अलीमुल को मार गिराया, 8,000 से ज्यादा आतंकी अभी भी मौजूद
इस्लामाबाद | पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू के जानी खेल इलाके में एक अभियान में प्रतिबंधित टीटीपी गुल बहादुर समूह के प्रमुख कमांडर को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। इस बीच, सरकारी अधिकारियों ने खुलासा किया है कि खैबर पख्तूनख्वा में 8,000 से अधिक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी मौजूद हैं।
“नेपाल Gen-Z आंदोलन : पूरे देश में कल तक कर्फ्यू, सेना ने जारी किया संदेश”
नेपाल की सेना सेना ने आंदोलन में हुई सार्वजनिक क्षतियों पर खेद जताते हुए कल तक के लिए पूरे देश मे कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही नेपाल के आम अवाम से शांति व्यस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील के साथ अफवाहों से बचने की बात कही गई है।
माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को अगले साल फरवरी से हफ्ते में तीन दिन कार्यालय से करना होगा काम
वाशिंगटन (अमेरिका) | दुनिया की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को अगले साल से सप्ताह में कम से कम तीन दिन कार्यालय से ही काम करना होगा। इस योजना को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहला चरण 2026 में फरवरी से शुरू होगा। माइक्रोसॉफ्ट की कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने नौ सितंबर को लिखे ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से यह सूचना साझा की। माइक्रोसॉफ्ट के दुनियाभर में 2,20,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।
नेपाल में चप्पे-चप्पे पर सेना, नियंत्रण संभाला, आज प्रदर्शनकारियों से होगी वार्ता
देश में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन का आज (बुधवार) तीसरा दिन है। नेपाल की सेना ने हिंसा रोकने के लिए मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।
फेडरल रिजर्व गवर्नर लीसा कुक को हटाने के ट्रंप के फैसले पर संघीय न्यायाधीश ने अस्थायी रोक लगाई
मेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार देररात राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के लीसा कुक को फेडरल रिजर्व के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से हटाने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। कोलंबिया के अमेरिकी जिला न्यायालय की न्यायाधीश जिया एम. कॉब का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के लिए झटका है।
नेपाल का नया पीएम: इस बड़े नेता के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा, लिस्ट में शामिल अन्य उम्मीदवार कौन-कौन?
नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ ‘Gen Z’ आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। राजधानी काठमांडू में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने दिया इस्तीफा, कार्यालय में प्रदर्शनकारियों का हंगामा
नेपाल में सोशल मीडिया बैन और सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे Gen-Z प्रदर्शनकारियों के आगे सरकार झुक गई है। पहले नेपाल के गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दिया और अब नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।
अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में उत्तर कोरिया की छलांग, उच्च शक्ति वाले ठोस ईंधन इंजन का परीक्षण
प्योंगयांग | उत्तर कोरिया ने सोमवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में छलांग लगाते हुए उच्च शक्ति वाले ठोस ईंधन मिसाइल इंजन का परीक्षण किया। देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन परीक्षण के समय मौजूद रहे। इस इंजन को देश के रक्षा अनुसंधान संस्थान ने विकसित किया है। इस इंजन का प्रयोग अगली पीढ़ी की मिसाइल ह्वासोंग-20 में किया जाएगा।
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री शिनावात्रा को सालभर रहना होगा जेल में, उच्चतम न्यायालय का आदेश
बैंकॉक (थाईलैंड) | थाईलैंड के उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को देश प्रभावशाली पूर्व प्रधानमंत्री और अरबपति थाकसिन शिनावात्रा को एक साल की जेल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने पिछले साल थाकसिन के लंबे समय तक अस्पताल में रहने को गैरकानूनी करार दिया और उन्हें बैंकॉक रिमांड जेल में अपनी सजा काटने का आदेश दिया।