ट्रंप ने ईरान युद्ध जल्द खत्म करने का संकेत दिया, तेल और गैस कीमतों में राहत की उम्मीद
शिंगटन: अमेरिकी-इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से चल रहे संघर्ष के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने वैश्विक तेल और गैस बाजारों में कुछ राहत की उम्मीद जगा दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध रोकने की दिशा में गंभीर है
ट्रंप कल राष्ट्र को करेंगे संबोधित: अमेरिका-ईरान संबंधों पर बड़े ऐलान की संभावना
वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन विशेष रूप से ईरान के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर होगा।
लीबिया से ग्रीस जा रही नाव डूबी, 22 प्रवासियों की मौत में 12 बांग्लादेशी युवक शामिल
लीबिया से ग्रीस की ओर जा रही प्रवासियों की नाव समुद्र में रास्ता भटक गई, जिससे 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 बांग्लादेश के नागरिक हैं। सुनामगंज के उपायुक्त मोहम्मद इलियास मिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला प्रशासन अब इस मानव तस्करी मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
अमेरिका-इजराइल का ईरान के इस्फहान शहर में हमला, दुबई में विशाल टैंकर आग की लपटों से घिरा
अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऐतिहासिक और रणनीतिक शहर इस्फहान पर सुबह-सुबह जबरदस्त हमला किया। इस्फहान की आबादी लगभग 23 लाख है और यहां बदर मिलिट्री एयरबेस स्थित है। जोरदार धमाकों और आग की लपटों ने पूरे इलाके का माहौल दहशत में डाल दिया।
सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन
पारामारिबो: दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का सोमवार को अचानक निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि वर्तमान राष्ट्रपति जेनिफर साइमंस ने की है।
कुवैत के बिजली और डिसेलिनेशन प्लांट पर ईरानी हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत
कुवैत सिटी। ईरानी हमले में कुवैत के बिजली और पानी के डिसेलिनेशन (विलवणीकरण) प्लांट को भारी नुकसान हुआ है। कुवैती अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। हमले के समय क्षेत्र में युद्ध की वजह से तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ था।
नेपाल में केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी
काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (यूएमएल) प्रमुख केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पार्टी ने दावा किया है कि ओली को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है।
अमेरिका ने ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जे का संकेत दिया, खर्ग द्वीप बना वैश्विक तनाव का केंद्र
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका ईरान के तेल संसाधनों पर नियंत्रण कर सकता है, जिसमें खर्ग द्वीप स्थित ईरान का मुख्य निर्यात केंद्र भी शामिल है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका मध्य पूर्व में अपने सैन्य बलों को मजबूत कर रहा है और लगभग 10,000 अतिरिक्त सैनिक तैनात कर चुका है।
मिडिल ईस्ट की जंग ट्रंप पर पड़ने लगी भारी, अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन तेज
मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है और हालात हर दिन और भयावह होते जा रहे हैं। अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलों के पलटवार में ईरान भी इजराइल और खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। एक ओर पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है, तो दूसरी ओर अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध नीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन शुरू
काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन शुरू हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘जेन जी आंदोलन’ की जांच से जुड़ी आयोग की रिपोर्ट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।