ट्रंप का धमकी भरा बयान: कहा, “इतना टैरिफ लगेगा कि सिर चकरा जाएगा” – भारत या पाकिस्तान?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हर बार की तरह एक बार फिर भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान सीजफायर का क्रेडिट लेने कोशिश की है। उन्होंने खुद की कैबिनेट को ही भारत-पाक संघर्ष में अपने रोल को लेकर मनगढंत किस्सा सुना दिया है। इस बार कहा कि उन्होंने भारत-पाक के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोक दिया।
अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ का नोटिफिकेशन जारी किया, कल से होगा लागू
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना का ऐलान कर दिया है। यह वही टैरिफ है जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कर चुके हैं। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने एक ड्राफ्ट नोटिस जारी कर इसकी रूपरेखा पेश की।
डिजिटल टैक्स पर भड़के ट्रंप: गूगल-अमेजन पर टैक्स लगाने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या बढ़ेंगे iPhone के दाम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को धमकी दी है। सोमवार को उन्होंने धमकी दी कि जो भी देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स या उससे जुड़े नियम लगाएंगे, उनके खिलाफ अमेरिका भारी-भरकम टैरिफ लगाएगा और चिप निर्यात पर रोक लगाएगा।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को मदद दी, अधिकारियों ने की बातचीत
पाकिस्तान भारत के सामने किसी मामले में टिक नहीं सकता। बावजूद इसके वह अक्सर भारत की ओर आंख उठाकर देखने का प्रयास करता है। हाल के दिनों में तो पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी भी दे दी।
जेडी वेंस ने बताया: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने की असली वजह ….
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। भारत द्वारा रूस से तेल खरीदे जाने के कारण अमेरिका ने भारत पर ये शुल्क लगाया। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रतिक्रिया सामने आई है।
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर पहुंचे तुरबत, बलोचिस्तान के हालात लिया जायजा
पाकिस्तान के सेना प्रमुख (सीओएएस) फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अशांत प्रांत बलोचिस्तान के तुरबत की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरफराज बुगती और तुरबत नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों से बातचीत कर प्रांत के हालात का जायजा लिया। डाॅन अखबार ने यह जानकारी रेडियो पाकिस्तान द्वारा शनिवार को प्रसारित रिपोर्ट के हवाले से दी है।
ट्रंप ने सर्जियो गोर को बनाया भारत में अमेरिकी राजदूत
ष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लंबे समय के राजनीतिक सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में नामित किया है। गोर वर्तमान में व्हाइट हाउस राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के निदेशक की भूमिका निभा रहे हैं।
ट्रंप के व्यापार सलाहकार ने कहा, ‘वे टैरिफ के महाराज हैं’—भारत की रूस से तेल खरीद पर विवादित टिप्पणी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया। कुछ दिनों बाद इस अतिरिक्त टैरिफ के प्रभावित होने की संभावना है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को टैरिफ का महाराज करार दिया है।
ट्रंप टैरिफ के समाधान के लिए भारत ने खोला कूटनीतिक चैनल, क्वात्रा से मिली US सुरक्षा एजेंसी के सदस्य से
भारत के अमेरिका में राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सांसद जोश गॉटथीमर के साथ मुलाकात कर दोनों देशों के बीच संतुलित, निष्पक्ष और आपसी फायदे वाले व्यापारिक रिश्तों पर चर्चा की है।
आईएसपीआर ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर के ‘पीटीआई से माफी’ की टिप्पणी को खारिज किया
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (डीजी आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने आज उन मीडिया रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि सेना प्रमुख (सीओएएस) फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ब्रुसेल्स में कुछ राजनीतिक टिप्पणियां की थीं।