बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत 244 के नाम हत्या के दो मामलों के आरोप पत्रों में शामिल
ढाका (बांग्लादेश) | बांग्लादेश की पुलिस ने राजशाही में जुलाई में हुए जन विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या के संबंध में दर्ज दो मामलों में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 243 अन्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं। जांच अधिकारियों को अब तक शेख हसीना, पूर्व मंत्री ओबैदुल कादर और राजशाही शहर के पूर्व मेयर खैरुज्जमां लिटन सहित 244 लोगों की हत्याओं में संलिप्तता के पर्याप्त सबूत मिले हैं। राजशाही मेट्रोपॉलिटन पुलिस (आरएमपी) के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद गाजीउर रहमान ने बताया कि उनके नाम आरोपपत्रों में शामिल कर लिए गए हैं।
इस्लामिक स्टेट ने क्वेटा आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी ली, पांच घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ा, मृतक संख्या बढ़कर हुई 20
क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान | इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने क्वेटा में बलोचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी) की रैली में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए। और 30 से अधिक घायल हो गए। यह हमला सोमवार शाम शाहवानी स्टेडियम के बाहर बीएनपी की रैली समाप्त होने के कुछ ही देर बाद हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 29 का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को कराची स्थानांतरित किया जा सकता है।
नेपाल में विदेशी नागरिकों पर निगरानी रखने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत
काठमांडू | नेपाल में विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नेपाल सरकार ने ट्रैकिंग प्रणाली की शुरुआत की है। विदेशी नागरिकों द्वारा धर्म परिवर्तन, मानवतस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल होने से लेकर वीजा की अवधि से अधिक दिनों तक रहने वाले विदेशी नागरिकों पर नजर रखने में यह प्रणाली कारगर साबित होगी।
पाकिस्तान के क्वेटा में बीएनपी की रैली में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत, 35 से अधिक घायल
इस्लामाबाद | पाकिस्तान के क्वेटा शहर में मंगलवार रात बड़े बम धमाके में कम-से-कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है, क्योंकि बम धमाके में कई घायलों की हालत गंभीर है। यह फिदायिन धमाका बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (बीएनपी) की ओर से सरियाब क्षेत्र में शाहवानी स्टेडियम के पास योजित एक रैली खत्म होने के तुरंत बाद हुआ। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पूर्व NSA का दावा: पाकिस्तान में कारोबार के लिए ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों की कुर्बानी दी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। सुलिवन का कहना है कि ट्रंप ने अपने परिवार के पाकिस्तान के साथ व्यापारिक हितों के लिए भारत जैसे बड़े लोकतंत्र के साथ दशकों पुराने रिश्तों को दांव पर लगा दिया।
मोदी-पुतिन की दोस्ती ने अमेरिका को चुभाया, कहा- भारत रूस के साथ नहीं, हमारे साथ खड़ा हो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और रूस के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हुई मुलाकात को “शर्मनाक” बताया है।
पुतिन-शी चिनफिंग से PM मोदी की मुलाकात पर अमेरिका नाराज़, ट्रंप समर्थक ने किया हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद उनके सलाहकार पीटर नेवारो का भी बड़बोलापन दुनिया के सामने आ गया है। भारत ने अमेरिका की शर्तों के सामने घुटने नहीं टेके, तो अब पीटर नेवारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
SCO में आतंकवाद पर भारत की बड़ी जीत: पाक पीएम के सामने पहलगाम हमले की निंदा, सदस्य देशों ने आतंकियों को सजा दिलाने पर दिया जोर
चीन में SCO समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। घोषणापत्र में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई है। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। घोषणा पत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है।
ट्रंप को दोहरा झटका: US कोर्ट ने टैरिफ पर लगाई रोक, डिपोर्टेशन पर भी सुनाया बड़ा फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी कोर्ट से फिर एक बार झटका लगा है। टैरिफ को गैरकानूनी बताने के बाद अमेरिकी न्यायालय ने ट्रंप के फास्ट ट्रैक डिपोर्टेशन की आलोचना की है। कोर्ट का कहना है कि ट्रंप का यह फैसला अप्रवासियों के अधिकारों का हनन है।
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों से बातचीत की
जापान की दो दिवसीय यात्रा के पूर्ण होने से कुछ समय पहले आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों के साथ बातचीत की।