अमेरिका ने गाजा में युद्ध रोकने, बंधकों की रिहाई के सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर फिर किया वीटो
न्यूयार्क | अमेरिका ने गाजा में तत्काल एवं बिना शर्त स्थायी संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर फिर वीटो का इस्तेमाल किया है। सुरक्षा परिषद के अन्य सभी 14 सदस्यों ने इजराइल से फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया और गाजा की स्थिति को अत्यंत गम्भीर बताया।
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को लेकर बातचीत करेंगे। दोनों के बीच यह टेलीफोन वार्ता (वॉशिंगटन के समयानुसार सुबह 9 बजे) होगी।
माओवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रचंड ने वीडियो संदेश में जेन जी के आंदोलन का किया समर्थन
काठमांडू | माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या में एक वीडियो संदेश में हाल ही में हुए जेन जी के आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की वर्तमान चुनाव प्रणाली आम लोगों को सार्थक भागीदारी से बाहर करती है, जिसे बदले जाने की मांग का वह पूर्ण समर्थन करते हैं।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर जगमगाया ‘हैप्पी बर्थडे’, विश्व नेताओं ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को 75वें जन्मदिन के अवसर पर दुबई का प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा उनकी तस्वीरों से जगमगा उठा। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने दुबई के क्षितिज को प्रधानमंत्री मोदी के चित्रों और उत्सव संदेशों से जगमगा दिया।
नेपाल में शांति बहाली को लेकर भारत का समर्थन, पीएम मोदी ने सुशीला कार्की से फोन पर की बातचीत
नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अतंरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बातचीत की है।
प्रधानमंत्री मोदी से नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री ने की टेलीफोन पर बात
काठमांडू | नेपाल में नई अंतरिम सरकार गठन के बाद यहां की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बात की।
नेपाल हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 73, 12 नरकंकाल की पहचान नहीं हो पाई
नेपाल में नौ सितंबर को हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में भाटभटेनी सुपरस्टोर के तीन अलग-अलग आउटलेट्स पर मिले मानव कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। अब तक 12 ऐसे शव हैं, जिनका सिर्फ कंकाल ही मिल पाया है। इस बीच जेन-जी आंदोलन के दौरान मरने वालों की संख्या 73 तक पहुंच गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एंटीफा को आतंकी संगठन घोषित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने देश में सक्रिय आंदोलनकारी समूह ‘एंटी-फासिस्ट’ (एंटीफा) को प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित किया है। उन्होंने यह घोषणा बुधवार को ट्रुथ सोशल के माध्यम से की।
इजराइल का गाजा में बड़ा जमीनी सैन्य अभियान शुरू, हमलों में 41 लोगों की मौत
गाजा पट्टी | इजराइल ने गाजा में आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा जमीनी सैन्य अभियान शुरू किया है। इन हमलों में 41 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। गाजा शहर पर धीरे-धीरे नियंत्रण के साथ आगे बढ़ रही इजराइली सेना ने निवासियों से अन्यत्र चले जाने का आह्वान किया है।
नेपाल में प्रदर्शन के दौरान मारे गए 10 छात्रों का अंतिम संस्कार किया गया
काठमांडू | नेपाल में 8 और 9 सितंबर के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपनी जान गंवाने वाले दस छात्रों का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया है। इनमें से नौ शवों को महाराजगंज के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में और एक को पाटन अस्पताल में रखा गया था।