अमेरिकी हमले के बाद भी सुरक्षित रहा फोर्डो परमाणु केंद्र, तेहरान टाइम्स ने किया दावा
तेहरान टाइम्स अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान के अंदर अमेरिकी बी-2 बमवर्षक विमान उड़ाए। वे ईरान के खिलाफ इजराइल के युद्ध में सीधे शामिल हुए। ईरान की तीन जगहों पर परमाणु सुविधाओं पर हमले किए।
अमेरिका की एंट्री से इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव की स्थिति और बिगड़ी
तेल अवीव, इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव में अमेरिका की एंट्री से स्थिति और बिगड़ती दिख रही है। ईरान के परमाणु संयंत्रों पर शनिवार रात अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए तेल अवीव और हाइफा जैसे इजरायल के दस ठिकानों को निशाना बनाया। जिसमें कम-से-कम 86 लोग घायल हुए। ईरानी हमलों को देखते हुए इजरायली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इजरायल के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
मिसाइल हमले में ईरान के दो शीर्ष कमांडर ढेर, इजराइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त
ईरान और इजराइल के मध्य छिड़ा सैन्य संघर्ष आज नौवें दिन में प्रवेश करने के साथ और आक्रामक हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी हैं। इसमें ईरान के दो शीर्ष कमांडर मारे गए। ईरान का दावा है कि उसने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट और सैन्य केंद्रों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
पाकिस्तान ने ट्रम्प को नोबेल के लिए किया नामांकित: भारत-पाक युद्ध टालने का दिया श्रेय, ट्रम्प बोले- कुछ भी कर लूं, नोबेल नहीं मिलेगा
पाकिस्तान सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2026 के नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ट्रम्प की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने एक बड़े युद्ध को टालने में मदद की।
कोम शहर में इजराइली हमला: फोर्डो संयंत्र के पास विस्फोट, आवासीय इमारत में आग, दो की मौत
इजराइल ने ईरान के कोम शहर में हमला किया है। कोम को ईरान का सबसे पवित्र शहर माना जाता है। ईरान का शक्तिशाली फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र कोम में एक पहाड़ के नीचे है। इजराइल के कोम शहर की एक अवासीय इमारत में की गई बमबारी में दो लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तान का कबूलनामा: भारत ने किए नूर खान और शोरकोट एयरबेस तबाह, सऊदी प्रिंस के हस्तक्षेप के बाद हुई थी बातचीत
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने पहली बार माना है कि भारत ने उनके दो बड़े एयरबेस नूर खान और शोरकोट एयरबेस पर हमला किया था।
ईरान का इजराइल पर फिर मिसाइल हमला, बीर्शेबा टेक पार्क के पास धमाका; माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस भी पास में स्थित
ईरान-इजराइल सैन्य संघर्ष आज आठवें दिन में प्रवेश कर गया। इजराइल के शुरू किए गए हवाई हमलों से प्रतिशोध की आग में जल रहा ईरान तबाही मचा रहा है। ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं। ईरान की एक मिसाइल और बीर्शेबा शहर में टेक पार्क के पास गिरी है।
ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऐलान: सरेंडर नहीं करेंगे, अमेरिकी दखल अस्वीकार्य; इजराइली हमले में 600 की मौत, वॉट्सएप डिलीट करने का आदेश
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने बुधवार को नागरिकों को अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका सुन ले, हम सरेंडर नहीं करेंगे। खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर इजराइल के खिलाफ जंग में अमेरिकी सेना ने दखल दिया, तो अंजाम बुरा होगा।’
G7 समिट में मोदी का बयान: भारत-कनाडा रिश्ते अहम, 10 साल बाद यहां आया; हाई कमिश्नर बहाली पर बनी सहमति
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कननास्किस में 3 दिन चले G7 समिट पर ईरान-इजराइल तनाव का असर दिखा। रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान-इजराइल संघर्ष जैसे मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और बाकी 6 सदस्य देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई।
ईरान के साथ संघर्ष के बीच इजराइल सरकार ने 2,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
ईरान और इजराइल के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच इजराइल सरकार ने मंगलवार को बताया कि अब तक देशभर से कम से कम 2,725 नागरिकों को उनके घरों से सुरक्षित स्थानों पर निकाला गया है। यह कदम हालिया सैन्य हमलों के मद्देनजर उठाया गया है, जो शुक्रवार से लगातार जारी हैं।