रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत
रूस के अमूर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त अंगारा एयरलाइंस के विमान एन-24 के सभी यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए। इस विमान ने कुल 46 लोगों के साथ उड़ान भरी और उतरते समय आग लगने से यह हादसा हुआ।
रूस की अंगारा एयरलाइंस का विमान एन-24 लापता, 46 लोग हैं सवार
रूस की प्रमुख एयरलाइंस अंगारा का विमान एन-24 लापता हो गया है। उसमें 46 लोग सवार हैं। उड़ान भरने के कुछ देरबाद इसका संपर्क टूट गया है।
लंदन में छाया मोदी मैजिक, आज स्टार्मर से मुलाकात; भारत-ब्रिटेन FTA पर होंगे हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार रात ब्रिटेन के दो दिवसीय दौरे पर लंदन पहुंच गए। इसके बाद वह वहीं से मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इन दौरों का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के आर्थिक, रणनीतिक और क्षेत्रीय संबंधों को मजबूत करना है।
पाकिस्तान में मानसून का कहर, नदी-नाले उफान पर, भूस्खलन, रास्ते बंद, 234 लोगों की मौत
पाकिस्तान मानसून से त्राहिमाम-त्राहिमाम है। बरसात, बाढ़ और भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। बादलों के फटने से बड़ी तबाही हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के ताजा आंकड़े हृदयविदारक हैं। इन आंकड़ों में 26 जून से अब तक कम से कम 234 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है।
ब्रिटेन दौरे पर PM मोदी: तीन साल की बातचीत के बाद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट तय, जानें इसके संभावित फायदे और नुकसान
PM मोदी बुधवार को ब्रिटेन के दो दिन के दौरे पर रवाना होंगे। यह उनकी चौथी ब्रिटेन यात्रा है। यहां वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के न्योते पर जा रहे हैं। यह जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने दी है। कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली ब्रिटेन यात्रा है।
बांग्लादेश विमान हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हुई, 78 घायल, पांच की हालत नाजुक
बांग्लादेश वायुसेना के प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के राजधानी ढाका के उत्तरा में सोमवार को माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें 25 बच्चे शामिल हैं।
बातचीत से पहले ईरान का कड़ा संदेश: ‘परमाणु कार्यक्रम नहीं रुकेगा’, अमेरिका और यूरोपीय देशों को दी चेतावनी
ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने का एलान किया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इजरायल और अमेरिका के हमलों से ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन हम परमाणु कार्यक्रम जारी रखेंगे।
ढाका में स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनर विमान: 1 की मौत, 100 से अधिक घायल
बांग्लादेश की वायुसेना का एक ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरने से क्रैश हो गया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया।
खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान में 17 आतंकी मारे गए, आठ गिरफ्तार
पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में 17 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान आठ दहशतगर्दों को दबोच लिया। यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) और खुफिया सूत्रों ने दी।
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी का ढाका में शक्ति प्रदर्शन
बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने आज राजधानी ढाका में रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में देशभर के विभिन्न हिस्सों से लगभग पांच लाख लोग बसों और रेलगाड़ियों से पहुंचे हैं। रैली में अंतरिम सरकार से आह्वान किया गया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराया जाए।