पाकिस्तान में सीनेट, असेंबली प्रमुख का वेतन 500 फीसद बढ़ा, आलोचना के बाद शहबाज ने वृद्धि रोकी, रिपोर्ट मांगी
पाकिस्तान में सीनेट के चेयरमैन, सीनेट के डिप्टी चेयरमैन, नेशनल असेंबली के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के वेतन में की गई भारी वृद्धि के लिए हुकूमत को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने फिलहाल वृद्धि को रोकते हुए रिपोर्ट तलब की है।
ईरान ने ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी को प्रतिबंध लगाने पर दी एनपीटी से हटने की चेतावनी
ईरान ने परमाणु मुद्दे पर यूरोपीय देशों ( ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी) को चेताया है। उसने चेतावनी दी है कि यदि 2015 के परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले इन देशों ने उसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को बहाल किया तो वह कानूनी रूप से परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से हट सकता है।
आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और नेपाली अधिकारियों ने विस्तारित ऋण सुविधा (ईसीएफ) के तहत नेपाल के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की छठी समीक्षा पर कर्मचारी स्तर के समझौते पर पहुंच गए हैं, जिससे 42.7 मिलियन डॉलर आर्थिक सहयोग देने की सहमति हुई है।
भारतीय मूल के डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला चुने गए अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष
अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के 178 साल के इतिहास में पहली बार संगठन की कमान एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने संभाल ली। डॉ. श्रीनिवास मुक्कमाला को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका ने इराक, बहरीन, कुवैत से अपने कुछ राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों को वापस बुलाया
। अमेरिका ने ईरान से बढ़ते तनाव के बीच इराक, बहरीन और कुवैत से अपने कुछ राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाया है। अमेरिकी विदेश विभाग और रक्षा विभाग ने बुधवार को मध्य पूर्व के आसपास के स्थानों से गैरजरूरी कर्मियों के प्रस्थान की व्यवस्था करने का प्रयास किया।
मैंने सीमा लांघ दी… ट्रंप से बहस के बाद अब एलन मस्क को हो रहा पछतावा, क्या बोले जानें
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पिछले सप्ताह की गई अपनी कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर खेद व्यक्त किया और कहा कि उनकी पोस्ट ” बात बहुत आगे बढ़ गई”।
अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान
दक्षिणी बैपटिस्ट कन्वेंशन (एसबीसी) ने मंगलवार को यहां अपनी सालाना बैठक में सुप्रीम कोर्ट के 10 वर्ष पुराने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाले ऐतिहासिक फैसले के विरोध में पारित प्रस्ताव के समर्थन में भारी मतदान किया। प्रस्ताव में मांग की गई है कि ओबर्गेफेल बनाम होजेस मामले को पलटने का समय आ गया है।
पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों से भारत के 11 साल के विकास पर की चर्चा, सभी ने किया निवेश का वादा, अब जाएंगे स्वीडन
भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने स्विटजरलैंड के खूबसूरत शहर बर्न की दो दिवसीय सफल यात्रा का समापन, गर्मजोशी, मधुर यादों और नई साझेदारियों के साथ किया।
ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी:अब तक 11 छात्रों की मौत, 28 घायल
ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में मंगलवार सुबह एक हाई स्कूल में फायरिंग की घटना हुई। इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। उनमें से कम से कम चार की हालत बेहद गंभीर है। कुछ लोगों के सिर में भी गोली लगी है।
अगली ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता रविवार को मस्कट में, नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर 40 मिनट तक बात की
ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अगली अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता ओमान की राजधानी मस्कट में होगी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए परामर्श के बाद तेहरान और वाशिंगटन के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का अगला दौर रविवार को मस्कट में निर्धारित किया जा रहा है।