पाकिस्तान में वकीलों और पत्रकारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
पाकिस्तान के वकीलों और पत्रकारों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पेका) में किए गए संशोधनों को तुरंत रद्द करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की सोमवार को बुलाई गई सलाहकार सभा में स्वतंत्र पत्रकारिता पर प्रतिबंधों को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया गया।
ट्रंप प्रशासन ने यूएसएआईडी के 1600 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक झटके में रातों-रात यूनाइडेट स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के लगभग 1600 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। यह फैसला रात 11:59 बजे से प्रभावी हो गया है।
जर्मनी के आम चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी की जीत
जर्मनी के आम चुनाव में रविवार को विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ने जीत दर्ज की। इसी के साथ मर्ज का जर्मनी का नया चांसलर बनने का रास्ता साफ हो गया। 69 वर्षीय फ्रेडरिक मर्ज को रूढ़िवादी नेता माना जाता है। जर्मनी के समाचार पत्र बिल्ड ने चुनाव में फ्रेडरिक मर्ज की पार्टी के जीत दर्ज करने की पुष्टि की है।
ट्रंप ने सेना के टॉप जनरल को किया बर्खास्त,अश्वेत जनरल 2020 के ब्लैक लाइव्स मैटर के सपोर्टर भी थे
डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार रात देश के सबसे बड़े मिलिट्री अफसर को अचानक हटा दिया। इस अफसर का नाम चार्ल्स सी क्यू ब्राउन जूनियर है, जो सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ (JCS) के चेयरमैन थे। जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ अमेरिका के रक्षा विभाग के सबसे सीनियर मिलिट्री लीडर्स का ग्रुप है।
भारतीय मूल के काश पटेल बने एफबीआई के नए प्रमुख, सीनेट से मिली मंजूरी
अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के काश पटेल को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वह एफबीआई प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। पटेल इससे पहले रक्षा विभाग में चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय खुफिया के उप निदेशक के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
श्रीलंकाई कोर्ट में अंडरवर्ल्ड सरगना की हत्या पर संसद में हंगामा
अंडरवर्ल्ड सरगना गनेमुल्ला संजीवा उर्फ संजीव कुमार समररत्ने की कोर्ट रूम में हुई हत्या पर विपक्ष ने संसद में हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा कि देश का सुरक्षा तंत्र इतना कमजोर कैसे हो गया कि कोई किसी को अदालत में घुसकर गोलियों से भून दे।
जयशंकर ने जी-20 विदेशमंत्रियों की बैठक में वैश्विक भूमिका पर भारत का पक्ष रखा
भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने यहां बीस देशों के समूह (जी-20) के विदेशमंत्रियों की बैठक में वैश्विक भूमिका पर भारत का पक्ष रखा। साथ ही अपने समकक्षों से मुलाकात भी की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि इस बैठक में इस बात का भी जिक्र हुआ कि वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति कठिन बनी हुई है।
ट्रंप ने जेलेंस्की को बताया ‘बिना चुनाव का तानाशाह’, जानें क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को ‘बिना चुनाव के तानाशाह’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। ट्रंप की टिप्पणी से यूक्रेन का बच्चा-बच्चा उनसे नाराज दिख रहा है। यूक्रेन के सभी राजनीतिक दलों ने राजधानी कीव में रैली कर ट्रंप की जमकर निंदा की।
इजराइल की घोषणा, हमास आज तीन बंधकों को छोड़ेगा
इजराइल ने गाजा पट्टी में आज आतंकवादी समूह हमास के जरिये फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद की कैद से रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों के नामों की घोषणा की। ये हैं-अमेरिकी-इजराइली सागुई डेकेल-चेन (बाएं), रूसी-इजराइली एलेक्जेंडर ट्रूफानोव (मध्य) और अर्जेंटीनाई इजराइली आयर हॉर्न (दाएं)। तीनों को सात अक्टूबर, 2023 को अगवा किया गया था।
रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ड्रोन हमला किया
रूस ने यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रात को ड्रोन हमला किया। इससे संयंत्र की एक इकाई में आग लग गई। यह दावा आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट पर किया। उन्होंने कहा कि रूस ने रात भर तबाही मचाई। जेलेंस्की ने याद दिलाया कि 1986 में चेर्नोबिल में दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हादसा हुआ था।