न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर हादसा, हवा में दो टुकड़ों में बंटा, हडसन नदी में गिरा, छह की मौत
अमेरिका में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे को भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे और तीन व्यस्क शामिल हैं। यह सभी स्पेन के रहने वाले हैं। यह लोग हेलीकॉप्टर से सैर-सपाटा करने निकले थे। हेलीकॉप्टर हवा में दो टुकड़ों में बंटकर हडसन नदी में गिर गया।
काठमांडू में हिंसा के आरोपित राजशाही समर्थक नेता दुर्गा प्रसाई को भारत के असम से गिरफ्तार किया गया
नेपाल में राजशाही के समर्थन में हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता दुर्गा प्रसाई को भारत के असम से गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने असम की राजधानी गुवाहाटी की पुलिस के सहयोग से प्रसाई को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया।
टैरिफ टालने को लेकर ट्रंप के ऐलान से क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आई तेजी, बिटकॉइन 8 प्रतिशत से अधिक उछला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अलावा शेष देशों पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को फिलहाल 90 दिनों के लिए टालने का ऐलान करके स्टॉक मार्केट के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट को भी उत्साह से भर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐलान के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में तेजी आ गई है।
अमेरिका की ओपनएआई ने एक्सएआई के मालिक मस्क के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया
दुनिया की प्रमुख अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ‘ओपनएआई’ ने बुधवार को अरबपति एलन मस्क के खिलाफ संघीय जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया। ओपनएआई ने दावा किया कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव तरीका आजमाया है।
अमेरिका ने चीन को छोड़ बाकी देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिन के लिए रोका
दुनियाभर में हुई आलोचना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार पारस्परिक टैरिफ (शुल्क) पर अपने कदम पीछे खींचने पड़े। उन्होंने घोषणा की कि पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका जा रहा है। मगर इससे चीन को छूट नहीं दी गई है।
ट्रंप प्रशासन ने एफबीआई निदेशक काश पटेल की एटीएफ से छुट्टी की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एफबीआई निदेशक काश पटेल को अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो (एटीएफ) के कार्यवाहक निदेशक के पद से हटा दिया है। उनकी जगह सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल को नियुक्त किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि पटेल को एटीएफ के कार्यवाहक प्रमुख के पद से कब हटाया गया।
मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है
2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट टीम तहव्वुर को लेकर स्पेशल फ्लाइट में रवाना हो चुकी हैं। उसके देर रात तक भारत पहुंचने की संभावना है।
बांग्लादेश में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लूटपाट, हमला, तोड़फोड़, 72 गिरफ्तार
बांग्लादेश में सात अप्रैल को गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शन में हुई लूटपाट के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान तोड़फोड़ करने के साथ हमले भी किए।
ट्रंप के टैरिफ से एशिया प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजार में भूचाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से एशिया प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजार में बुधवार सुबह भूचाल आ गया। रातभर वॉल स्ट्रीट में भारी गिरावट देखी गई। व्हाइट हाउस की चीन पर अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा से शेयर बाजार बेजार नजर आ रहा है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दुनिया भर के तमाम समाचार माध्यमों से जुटाई खबर में यह दावा किया है।
पाकिस्तान ने बैसाखी त्योहार के लिए 6,500 से अधिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया
पाकिस्तान ने इस साल बैसाखी त्योहार के लिए 6,500 से अधिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किए हैं। भारतीय सिख तीर्थयात्री 10 से 19 अप्रैल तक पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे।