नेतन्याहू पहुंचे वाशिंगटन, ट्रंप का बड़ा ऐलान-अमेरिका गाजा पट्टी पर करेगा कब्जा
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यहां मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने संयुक्त संवाददाता को संबोधित किया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में संवाददाताओं से कहा, ” संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सेना की मदद से गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा। फिलिस्तीनियों को अब वहां से चले जाना चाहिए।”
ट्रंप के जवाब में चीन ने अमेरिका से आयायित कोयला और गैस आयात पर 15 फीसदी टैरिफ लगाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग से आयातित वस्तुओं पर 10 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद अब चीन ने भी कई अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया है। इसके बाद विश्व की
ट्रम्प ने मैक्सिको व कनाडा पर लगाए गए टैरिफ को 30 दिनों के लिए टाला
मैक्सिको के बाद अमेरिका ने कनाडा पर भी टैरिफ लगाने के फैसले को 30 दिनों के लिए टाल दिया है। यह निर्णय तब लिया गया जब दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने पर सहमति जताई। ट्रम्प ने दो दिनों पहले मैक्सिको और कनाडा पर 25-25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।
नेपाल में अमेरिकी दूतावास पर लगा यूक्रेन के समर्थन वाला बैनर हटाया गया
काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के भवन पर यूक्रेन के समर्थन में लगाया गया बैनर हटा दिया गया है। अमेरिकी प्रशासन के निर्देशन के
5 साल बाद शीन ब्रांड की भारत में हुई वापसी
चीनी फास्ट-फैशन ब्रांड ऐप शीन को 5 साल बाद एक बार फिर से भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। BBC के मुताबिक शीन को भारतीय कंपनी रिलायंस रिटेल के साथ समझौते के बाद यह परमिशन मिल पाई। कुछ समय पहले ही शीन ने रिलायंस रिटेल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अजियो पर अपने कलेक्शन की टेस्टिंग और कैटलॉगिंग शुरू की थी।
जापान ने नई पीढ़ी के एच3 रॉकेट से नेविगेशन उपग्रह किया लॉन्च
जापान ने अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूत करते हुए रविवार को एच3 रॉकेट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण नेविगेशन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह जापान की अधिक सटीक और स्वायत्त स्थान निर्धारण प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
पाकिस्तान के सांसदों के वेतन में 300 प्रतिशत की वृद्धि
पाकिस्तान की संघीय सरकार ने सांसदों के वेतन में लगभग 300 प्रतिशत की वृद्धि की है। सरकार ने इस वृद्धि को जायज ठहराते हुए कहा कि अब सांसदों का वेतन संघीय सचिवों के वेतन के बराबर हो जाएगा। डॉन समाचार पत्र ने नेशनल असेंबली सचिवालय के सूत्र के हवाले से खबर दी है कि नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक
श्रीलंका की इशादी ने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का जीता खिताब
श्रीलंका की इशादी अमांडा ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित 40वीं मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप (उप विजेता) का खिताब जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इशादी अमांडा ने पिछले महीने कोलंबो में आयोजित मिसेज श्रीलंका का ताज पहनना था।
सुनीता विलियम्स नेरचा इतिहास,नौवीं बार किया स्पेसवॉक
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक 6 बजकर 30 मिनट से स्पेसवॉक शुरू किया। इस दौरान उनके साथ एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर भी थे। करीब 5.5 घंटे तक चलने वाली इस स्पेसवॉक के दौरान दोनों ISS के बाहरी हिस्से को साफ किया और सूक्ष्मजीव प्रयोग के लिए नमूने लिए।
लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से टकराया अमेरिकन एयरलाइंस का विमान
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात को एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं। वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई।