न्यूजीलैंड में 6.8 तीव्रता का तगड़ा भूकंप, नागरिकों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी
न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के निचले हिस्से में लोगों ने भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। न्यूजीलैंड की आपदा एजेंसी यह आकलन कर रही है कि इससे सुनामी का कोई खतरा है या नहीं। न्यूजीलैंड भूकंप के लिहाज से अत्यधिक सक्रिय ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है।
नेपाल में सर्वदलीय सरकार की कवायद तेज, प्रधानमंत्री ओली आज करेंगे प्रमुख विपक्षी नेता प्रचण्ड से चर्चा
काठमांडू। नेपाल में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के पक्ष में उभरी जनलहर का सामना करने के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच सर्वदलीय सरकार बनाने की कवायद शुरू की गई है। इसकी पहल स्वयं प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने की है। ओली ने आज प्रमुख विपक्षी नेता और माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल प्रचण्ड को चर्चा करने के लिए अपने निवास पर आमंत्रित किया है।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान के खिलाफ संसद में लाया गया महाभियोग संवैधानिक न्यायालय ने खारिज किया
दक्षिण कोरिया में पिछले साल से मची राजनीतिक उथल के बीच आज विपक्ष को करारा झटका लगा। दिसंबर में प्रधानमंत्री हान डक-सू के खिलाफ संसद में लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संवैधानिक न्यायालय में टिक नहीं पाया। दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय ने सोमवार को प्रधानमंत्री हान के महाभियोग को खारिज कर दिया।
कनाडा में चुनाव की घोषणा, 28 अप्रैल को होगी वोटिंग
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए संघीय चुनाव की घोषणा कर दी। उन्होंने रविवार को गवर्नर-जनरल मैरी साइमन से मुलाकात कर संसद को भंग करने का अनुरोध किया। साइमन ने कार्नी के अनुरोध स्वीकार कर लिया। कनाडा में चुनाव 28 अप्रैल को होंगे।
इजराइल ने गाजा के अस्पताल में छुपे दो हमास कमांडर मारे
इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा के नासिर अस्पताल परिसर में हमला कर वहां मौजूद आतंकी समूह हमास के प्रभावशाली दो कमांडरों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया।
इजराइल ने गाजा में हमास की सैन्य खुफिया इकाई प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया
इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिणी गाजा में आतंकी समूह हमास को तहस-नहस करने के अपने अभियान के दौरान उसके सैन्य खुफिया इकाई के प्रमुख ओसामा तबाश को मार गिराया। तबाश हमास में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर पदस्थ रहा है। उसे खान यूनिस ब्रिगेड में बटालियन कमांडर भी बनाया गया था।
लंदन में आग के कारण बंद हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू
इंग्लैंड में पश्चिमी लंदन के हेस में हीथ्रो एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक बिजली सब स्टेशन में गुरुवार देररात लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है। आग के कारण शुक्रवार को बंद किए गए हीथ्रो एयरपोर्ट में कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर उड़ानें फिर शुरू हो गई हैं।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव
दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी दल डीपीके ने प्रधानमंत्री हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। देश के संवैधानिक न्यायालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह सोमवार सुबह 10 बजे हान के महाभियोग को बरकरार रखने या न रखने के बारे में अपना फैसला सुनाएगा।
अमेरिकी अदालत का ट्रंप प्रशासन को आदेश- भारतीय छात्र को फिलहाल निर्वासित न किया जाए
अमेरिका में वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में जिला न्यायाधीश पैट्रिशिया गिल्स ने गुरुवार को ट्रंप प्रशासन को संक्षिप्त आदेश दिया कि भारतीय छात्र बदर खान सूरी को तब तक अमेरिका से नहीं निकाला जाएगा जब तक कि अदालत इसके विपरीत आदेश जारी न कर दे।
पाकिस्तान में मुठभेड़,10 आतंकवादी ढेर, सैन्य अफसर की मौत
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुई मुठभेड़ में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन हसनैन अख्तर की जान चली गई। सेना की मीडिया विंग ने कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर 20 मार्च को आतंकवादियों को घेरा।