सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक और माओवादी ढेर, अब तक 16 मारे गए
चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में एक और माओवादी को मार गिराया गया है। इलाके में पिछले 36 घंटे से व्यापक तलाशी अभियान जारी
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आदित्य साहू ने संभाला झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद
भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधिवत पदभार ग्रहण के बाद झारखंड भाजपा संगठन में भी नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई। झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
विकसित भारत 2047 के लिए जल सेना प्रमुख ने किया युवाओं का आह्वान
देश के जल सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी शुक्रवार को रांची दौरे पर रहे। इस दौरान रांची स्थित सीसीएल सभागार में उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया। संवाद का विषय “विकसित भारत 2047” रहा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से की मुलाकात, झारखंड–यूके सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा से भेंट कर शिक्षा, कौशल विकास, उत्तरदायी खनन, क्लाइमेट ट्रांज़िशन, संस्कृति एवं विरासत संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में झारखंड और यूके के बीच व्यावहारिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रांची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कचहरी चौक स्थित पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
झारखंड में मौसम का मिज़ाज बदला, 26 जनवरी को घना कोहरा छाने की चेतावनी
झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन ठंड का असर अब भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद तीन से चार दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, केंद्र ने कई प्रस्तावों पर दी सैद्धांतिक मंजूरी
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव से महत्वपूर्ण बैठक की।
राँची में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, मतदाता प्रतिज्ञा पाठ का आयोजन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2026) के अवसर पर राँची जिला समाहरणालय में आज मतदाता प्रतिज्ञा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजंत्री ने की।
सिविल कोर्ट अधिवक्ता पर हमला मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज
रांची के सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में आरोपी को बड़ा झटका लगा है। एडीजे-20 की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, बड़े इनामी माओवादी के मारे जाने की खबर
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह से छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुंभडीह गांव के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। अब तक 10 से 12 माओवादियों के मारे जाने की सूचना है। इस मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता अनल के मारे जाने की भी खबर है।