झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियाँ जोरों पर
माननीय मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में भेजेंगे सम्मान राशि। पूरे राज्य से 3-4 लाख महिलाएं होंगी कार्यक्रम में शामिल।
28 फरवरी तक सरकारी कर्मियों को देना होगा संपत्ति का विवरण
News Saga Desk रांची। राज्य के सरकारी कर्मियों (ग्रुप डी को छोड़कर) को चल और अचल संपत्ति का विवरण 28 फरवरी तक देना होगा। इस संबंध में कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलों के डीसी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी सेवक, ग्रुप डी को छोड़कर 28 फरवरी तक मानव संपदा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से चल और अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करें। यह विवरण एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक का देना है।
झारखंड में कांके का पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस
झारखंड में शीतलहर का सितम जारी है। ठंडी हवा के झोकों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह गहरी धुंध छा रही है। ओस की बूंदें जमने लगी हैं।
राज्य कर्मियों का डीए तीन फीसदी बढ़ा, अधिसूचना जारी
राज्य सरकार के कर्मियों का एक जुलाई 2024 के प्रभाव से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी मिल गयी है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दिया। वर्तमान में सातवां वेतन प्राप्त राज्य कर्मियों को 50 प्रतिशत मिल रहा है अब तीन प्रतिशत बढ़ने के बाद उन्हें 53 प्रतिशत डीए मिलेगा।
पीएलएफआइ के तीन नक्सली गिरफ्तार
कर्रा, तोरपा, कमडारा जरियागढ़ आदि थानों में पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुके प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के तीन सक्रिय नक्सलियों को पुलिस ने गुरुवार को जरियागढ़ थाना के बकसपुर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। है। गिरफ्तार नक्सलियों में कुख्यात नक्सली प्रशांत कुमार उर्फ डब्लू, कमलेश गोप उर्फ लंबू और राम दयाल सिंह शामिल है।
आदित्यपुर में बंद पड़े 5 फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी का अनुमान
जमशेदपुर से सटे औद्योगिक नगरी सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
राज्यपाल ने शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज धनबाद स्थित भारतीय पुलिस सेवा के वीर अधिकारी अमर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पैसेंजर बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 15 से अधिक घायल
नेशनल हाईवे 39 डालटनगंज -रांची मुख्य पथ पर पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह बकोरिया के पास शुक्रवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।
झारखंड में 15 जनवरी तक सता सकती है तेज ठंड
झारखंड में आसमान साफ होने के बाद लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तेज ठंडी हवा चलने की वजह से लोगों को सुबह और शाम ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गुमला सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
राष्ट्रीय पैरा आर्चरी गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्ष्मी और झोंगो पाहन
जीवन में कठिनाइयां चाहे जैसी भी हों, अगर मन में कुछ करने का जज्बा औ समर्पण हो तो कोई भी रुकावट मुश्किल नहीं लगती। खूंटी जिले के सिल्दा गांव के दो युवा तीरंदाज, लक्ष्मी परधिया और झोंगो पाहन, इस बात के बेहतरीन उदाहरण हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास के साथ न सिर्फ अपनी दिव्यांगता को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि खेल के बड़े मंचों पर भी अपनी और खूंटी जिले की पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं। छह से 12 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होनेवाली 6वीं राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों तीरंदाजी झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।