RIMS Admission Scam: CID जांच के बाद बढ़ी हलचल, रिम्स निदेशक के इस्तीफे की तेज
RIMS Admission Scam को लेकर CID जांच तेज हो गई है। रिम्स में फर्जी जाति और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर एडमिशन तथा टेंडर अनियमितता मामले की जांच के बीच निदेशक के इस्तीफे की चर्चा भी तेज हो गई है।
Train Cancelled: बरवाडीह रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 14 ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला
Train Cancelled News: धनबाद मंडल के बरवाडीह रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव भी स्थगित किया गया है।
नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ मोरहाबादी में जागरूकता मैराथन आयोजित
युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया।
मानसिक रूप से बीमार महिला ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कथित रूप से कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान परदेशनी कुमारी (27), उनके पुत्र अंश उरांव (5) और पुत्री आशमानी कुमारी (4) के रूप में हुई है।
केवल पात्र भारतीय नागरिक ही बनेंगे मतदाता: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का उद्देश्य केवल पात्र भारतीय नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है। विदेशी नागरिकों को मतदाता सूची प्रक्रिया से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों के लिए चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित अधिकारियों और चिकित्सकों को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
झारखंड में मानसून की रफ्तार सुस्त, 24 जून तक 58 फीसदी कम बारिश; किसानों की बढ़ी चिंता
राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज, गढ़वा और चतरा में स्थिति सबसे गंभीर; मौसम विभाग ने 20 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम परिसर में भव्य खेल उत्सव का आयोजन किया गया।
मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर
मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा शहर “या हसन-या हुसैन” के नारों से गूंज उठा और अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की याद में श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।
दो करोड़ से अधिक मूल्य के गांजा तस्करी मामले में आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला आज
राजधानी रांची में वर्ष 2023 में पकड़े गए बड़े गांजा तस्करी मामले में अदालत ने आरोपित गणेश चौधरी को दोषी करार दिया है। अपर न्यायायुक्त ओंकारनाथ की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपित के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध माना है।