देवघर में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, पहले भी बन चुका था हमले का शिकार
देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में बुधवार की शाम सरेआम गोलीबारी की घटना ने इलाके को दहला दिया। इस फायरिंग में 18 साल के दिनेश कुमार सिंह को गोली मार दी गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
गढ़वा में केंद्रीय मंत्री की 2,460 करोड़ की सौगात, रांची में गडकरी करेंगे 558 करोड़ की लागत वाले रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे। नितिन गडकरी विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से गढ़वा रवाना हुए और यहां 1129.48 करोड़ की लागत से बने बाईपास रोड का उद्घाटन किया।
JPSC रिजल्ट पर रोक की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, डबल बेंच में अपील करेंगे अभ्यर्थी
झारखंड हाईकोर्ट में आज गुरुवार को 11 वीं से 13 वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा की सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रौशन के कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता राजेश प्रसाद के अधिवक्ता ने रिजल्ट पर रोक लगाने की मांग की जिसे जस्टिस ने खारिज कर दिया।
पलामू में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
पलामू के सदर थाना क्षेत्र के सिंगर खुर्द में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाइवे 39 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
पलामू में विवाद के बाद पति ने पत्नी की टांगी से की निर्मम हत्या, पुलिस ने मौके से दबोचा
पलामू से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार देर शाम की है, जब बसंत भुइयां नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।
देवघर में सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने दागीं चार गोलियां
देवघर में बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसे चार गोलियां मारी।
झारखंड में चार दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, वज्रपात का भी अलर्ट जारी
झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बुधवार की देर रात जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत कुल 16 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए थाना में पदस्थापित किया गया है।
जल जमाव की समस्या की अनदेखी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, दिया धरना
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलजमाव की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेनैक) कार्यालय पहुंचा।
डैम में डाला जहर, मत्स्य पालकों को लाखों का नुकसान
पलामू, जिले के पांकी थाना क्षेत्र के हुरलौंग पंचायत के महुगांई गांव के डैम में शरारती तत्वों ने जहर डाल दिया। जहर के असर से तालाब में पल रही सभी मछलियां मर गयी। इस घटना से मत्स्य पालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। यह डैम सुपेंद्र साव के नाम से लीज पर लिया गया है, जिसमें पूरे गांव के सहयोग से मत्स्य पालन किया जाता है।